फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver found dead in car under suspicious circumstances

Lucknow News: संदिग्ध हालात में कार में मृत मिला चालक

Sat, 22 Nov 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Driver found dead in car under suspicious circumstances
लखनऊ। पीजीआई इलाके में बृहस्पतिवार रात बस्ती के विक्रमजोत छतरना निवासी चालक श्रीप्रकाश (46) संदिग्ध हालात में कार में मृत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उनका हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


भतीजे आदेश ने बताया कि श्रीप्रकाश किराये पर कार चलाते थे। बृहस्पतिवार को वह कार से बस्ती के मरीज को लेकर पीजीआई संस्थान आए थे। रात आठ बजे तक घरवालों ने चाचा को कॉल की तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद कार मालिक को जानकारी दी।
विज्ञापन


वह जीपीएस के जरिये लोकेशन ट्रेस कर पीजीआई संस्थान के पास पहुंचे तो कार खड़ी मिली, जो अंदर से लॉक थी। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कार का गेट खोला तो श्रीप्रकाश मृत मिले। आदेश ने बताया कि चाचा के परिवार में पत्नी उर्मिला देवी और दो बेटे व बेटी है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed