{"_id":"660a7b9d295c61d699010b30","slug":"driver-died-when-a-dumper-catches-fire-in-circular-road-in-gonda-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एलटी लाइन से टकराये डंपर में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एलटी लाइन से टकराये डंपर में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत
Mon, 01 Apr 2024 02:48 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:48 PM IST
सार
सरकुलर रोड के समीप नामी विद्यालय कैम्पस में डंपर से मिट्टी गिराते समय हादसा हो गया। हादसे में चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
डंपर में चालक की भी जलकर मौत हो गई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा कोतवाली नगर क्षेत्र के सर्कुलर रोड के समीप बुधईपुरवा में स्थित नामी विद्यालय कैम्पस में मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। रविवार की आधी रात के बाद मिट्टी गिराने गए डंपर चालक ने डाला उठाया तो ऊपर से गुजरी 11 हजार की हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से डंपर में करंट उतर आया और आग लग गई। चालक ने गेट खोलकर कूदना चाहा। मगर टायर में लगी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सर्कुलर रोड के समीप बुधईपुरवा में स्थित नामी विद्यालय कैम्पस में पिछले कुछ दिनों से दिन रात मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। पटाई के लिए पांच डंपर लगाए गए हैं। इनमें अयोध्या जिले का भी एक डंपर लगाया गया था। अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र इटौरा गांव निवासी डंपर चालक रामशकल पांडेय (48) पुत्र रामचंद्र पांडेय भी मिट्टी पटाई का काम कर रहा था। रविवार की आधी रात के बाद वह डंपर पर मिट्टी लादकर कैम्पस में गिराने पहुंचा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निर्दलीय नहीं, सीतापुर मतदाताओं का दलों पर भरोसा, 89 प्रत्याशी आजम चुके हैं किस्मत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अनूप जलोटा बोले, दुनिया भर से आने वाले लोगों की पहली पसंद अब ताजमहल नहीं अयोध्या है
मिट्टी गिराने के लिए उसने डंपर का डाला उठाया। तभी अचानक ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से डंपर में आग लग गई और एचटी लाइन का तार टूटकर डंपर पर आ गिरा। बचने के लिए चालक ने डंपर से कूदने का प्रयास किया। मगर वह डंपर के दाहिने पहिए के टायर में लगी आग की चपेट में आ गया। जिससे उसकी जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर सबसे पहले मौके पर पहुंची बिजलीकर्मियों ने सप्लाई काटी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजेश सिंह, चौकी प्रभारी महराजगंज धीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।