{"_id":"673350fb6c91f68fd703b273","slug":"driver-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-lko1021-948596-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई डीसीएम, चालक की मौत, सहयोगी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई डीसीएम, चालक की मौत, सहयोगी घायल
Tue, 12 Nov 2024 06:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 12 Nov 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। केबिन को काटकर डीसीएम चालक व उसके सहयोगी को निकाला गया। पर तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
एटा के किशनपुर नादौली कला निवासी डीसीएम चालक हरविलास (35) सहयोगी चालक गीतम (25) के साथ हाथरस से नमकीन लादकर प्रतापगढ़ जा रहे थे। तड़के पांच बजे बिजनौर में किसान पथ पर अनूप खेड़ा के पास सड़क किनारे टाइल्स लादे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से जा घुसी। डीसीएम का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों फंस गए। पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला, पर तब तक हरविलास की सांसें थम चुकी थीं। गीतम को गंभीर हालत में सीएचसी सरोजनीनगर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।