{"_id":"668837b89aa16004a80eb24a","slug":"driver-and-conductor-suspended-for-taking-money-from-passengers-to-repair-the-bus-tyre-in-bahraich-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: पंचर हो जाने पर बस का टायर बनवाने के लिए यात्रियों से वसूली करने वाले चालक परिचालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: पंचर हो जाने पर बस का टायर बनवाने के लिए यात्रियों से वसूली करने वाले चालक परिचालक निलंबित
Fri, 05 Jul 2024 11:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:43 PM IST
सार
घटना का वीडियो वायरल होने पर मामले में एआरएम ने चालक व परिचालक को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
इसी बस का चालक व परिचालक कर रहा था वसूली।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रोडवेज की बस के टायर पंचर होने के बाद यात्रियों से टायर पंचर के नाम पर वसूली करने के मामले को रूपईडीहा रोडवेज प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में एआरएम ने चालक व परिचालक को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
एआरएम रूपईडीहा रामप्रकाश ने बताया कि बीते चार जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वयरल हुआ था। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में रूपईडीहा डिपो बस संख्या यूपी-53, डीटी-4610 का टायर पंचर हो गया था। इस दौरान चालक व परिचालक द्वारा टायर बनवाने के नाम पर बस में बैठे यात्रियों से धनराशि की वसूली की जा रही थी।
विज्ञापन
एआरएम ने बताया कि वायरल वीडियो को विभागीय अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई थी जिसमें संविदा चालक सूर्यभान मिश्रा व संविदा परिचालक बाबूलाल सरोज को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एआरएम ने बताया कि इसके अलावा सीनियर फोरमैन को तत्काल सहायता उपलब्ध न कराने का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचना प्रेषित की गई है।