{"_id":"5c0566c4bdec224179148b77","slug":"dress-and-cycle-allowances-increased-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को सीएम योगी की सौगात, साइकिल वाहन और वर्दी नवीनीकरण भत्ता बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को सीएम योगी की सौगात, साइकिल वाहन और वर्दी नवीनीकरण भत्ता बढ़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
प्रदेश कैबिनेट ने पुलिस जवानों के वाहन व वर्दी नवीनीकरण भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। साइकिल भत्ता दोगुना किया गया है जबकि वर्दी भत्ते में 500 रुपये से 750 रुपये की वृद्धि की गई है। इस फैसले से 3 लाख 44 हजार 665 कर्मियों को फायदा होगा। वहीं सरकार पर प्रतिवर्ष 36.59 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने सोमवार को 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें दो फैसले पुलिस जवानों व विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस जवानों को 100 रुपये प्रतिमाह साइकिल वाहन भत्ता मिलता है। इसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। इस पर 11.10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक खर्च आएगा।
विज्ञापन
इसी तरह वर्दी नवीनीकरण भत्ता भी बढ़ाने का फैसला हुआ है। पुलिस आरक्षी व समतुल्य तथा मुख्य आरक्षी व समतुल्य पदों पर कार्यरत कर्मियों को वर्दी नवीनीकरण के लिए वर्तमान में 2,250 रुपये प्रतिवर्ष मिलते हैं। इसमें 750 रुपये की वृद्धि करते हुए 3,000 रुपये कर दिया गया है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वर्दी भत्ते के रूप में 1,500 रुपये प्रतिवर्ष मिलते हैं। इसमें 500 रुपये वृद्धि करते हुए 2,000 रुपये करने का फैसला हुआ है। वर्दी नवीनीकरण भत्ते में वृद्धि से प्रदेश सरकार पर 25.49 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार आएगा।