फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DRDO made Netra-2 by updating Netra-1

बालाकोट एयरस्ट्राइक की रेकी करने वाले नेत्र-1 को डीआरडीओ ने अपडेट कर बनाया नेत्र-2

Fri, 07 Feb 2020 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2020 04:31 AM IST
सार

  • एयरबोर्न ‘नेत्र-1’ ने की थी बालाकोट एयर स्ट्राइक में रेकी
  • हर पांच सेकेंड पर अपडेट हो रही थी टारगेट की सूचना

विज्ञापन
DRDO made Netra-2 by updating Netra-1
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

मेक इन इंडिया थीम के तहत तैयार एयरबार्न रडार युक्त एयर क्रॉफ्ट नेत्र-1 को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने अपडेट कर नेत्र-2 कर दिया। नेत्र-1 ने बालाकोट एयर स्ट्राइक में आतंकी शिविर पर हुए सटीक हमले को सफल बनाने की रेकी की थी। 

विज्ञापन


डिफेंस एक्सपो में मॉडल सजाया गया है। डीआरडीओ बंगलूरू के एक वैज्ञानिक ने बताया कि वर्ष 2017 में भारतीय वायुसेना को नेत्र-एक नाम से निगरानी व सर्विलॉस के लिए राडार युक्त एयरबोर्न एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन


 डीआरडीओ के अधिकारी ने बताया कि एयर स्ट्राइक  के दौरान तैयार वायुसेना को हमले के लिए जरूरी पल पल की सटीक जानकारी कि पाकिस्तान के आसमान में किस तरह की गतिविधि चल रही है। निगरानी के दौरान एयरबार्न एयर क्रॉफ्ट पाक एविएशन की घरेलू व सेना से जुड़ी हर छोटी बड़ी हरकत की रिपोर्ट कर रहा था। इसी कारण एयर स्ट्राइक करने को पाकिस्तान वायुसीमा में घुसे फाइटर प्लेन टॉरगेट को सफलता के साथ ध्वस्त कर बिना किसी नुकसान के सकुशल भारतीय वायुसीमा में प्रवेश करने में सफल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने बताया कि जल्द ही एयरबन क्रॉफ्ट नेत्र एक के अपडेट और संशोधित स्वरूप नेत्र-टू को भी जल्दी भारतीय वायुसेना में शामिल कराया जाएगा। नेत्र टू -300 किलोमीटर दूर दुश्मन के लड़ाकू विमान को देश की वायुसीमा के बाहर ही मार गिराने में सुविधा होगी।

अमेरिकी कंपनी देश को बेचेगी एफ 21 फाइटर  

अमेरिका की प्रमुख फाइटर निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन जल्द भारत को आधुनिक तकनीक युक्त एफ 21- फाइटर प्लेन बेचने की पेशकश करेगी। यह जानकारी एक्सपो पवेलियन के हॉल नंबर तीन स्टाल नंबर 46 पर मौजूद में कंपनी के  प्रतिनिधि ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बातचीत का पहला दौर सफल हो चुका है।

जल्द अमेरिका सरकार की तरफ से  एफ 21 फाइटर प्लेन भारत को औपचारिक पेशकश प्रस्तुत की जा सकती है। एफ-16 के निर्माण से जुड़ी कंपनी ने इसके मौजूदा स्वरूप में कई आधुनिक बदलाव कर इसे युद्ध की नयी डिजिटल व टॉरगेटेड तकनीक से युक्त कर एफ. 21 का नाम दिया है। 



इसमें अमेरिका के सबसे आधुनिक फाइटर प्लेन एफ 35 से जुड़ी भी कई खूबियां होगी। इसका एक मॉडल भी कंपनी ने एक्सपो पंडाल में प्रस्तुत कर सिमलेटर पर इस आधुनिक फाइटर प्लेन में उड़ान के अनुभव को दिखाने के इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed