फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drains overflowing with filth in Deori Rukhara; resolution claimed via a false report

Lucknow News: देवरी रुखारा में बजबजा रही नालियां, झूठी रिपोर्ट लगाकर दिखाया निस्तारण

Fri, 26 Jun 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drains overflowing with filth in Deori Rukhara; resolution claimed via a false report
गंदगी से भरी नाली।
बख्शी का तालाब। ब्लॉक के देवरी रुखारा पंचायत के गांवों में नालियों की सफाई केवल कागजों पर हो रही है। अधिकारी मौके पर जाए बिना गलत रिपोर्ट लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को यह हकीकत सामने आई। ग्रामीणों ने डीपीआरओ से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

देवरी, रुखारा, सुखड़ी, लोहारनपुरवा और सिरसा गांव की नालियां गंदगी से भरी हैं। गांव निवासी शैलेंद्र ने 13 जून को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। आरोप है कि पंचायत सचिव शकुंतला शुक्ला ने बिना काम कराए ही 24 जून को गलत रिपोर्ट और फोटो अपलोड की। ग्रामीणों ने झूठी रिपोर्ट लगाने वाली सचिव और सफाईकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ पूजा पांडेय ने बताया कि वह स्वयं इसकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed