फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drains getting choked in the rain, notice issued to 16 contractors to clean them again

Lucknow News: बारिश में चोक हो रहे नाले, 16 ठेकेदारों को दोबारा सफाई करने का नोटिस

Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Drains getting choked in the rain, notice issued to 16 contractors to clean them again
जलभराव।
लखनऊ। शहर में जलभराव को देखते हुए नगर निगम ने नालों की दोबारा सफाई करने के लिए 16 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है, जिसमें दोबारा सफाई न करने पर भुगतान न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के जोनल अभियंता अतुल मिश्रा की ओर से ठेकेदारों को जो नोटिस जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि बारिश के कारण नालों में फिर कचरा आ गया है। टेंडर की शर्त में यह कहा गया था कि ठेकेदार को बारिश समाप्त होने तक नालों की सफाई करनी होगी, जिसका कोई अलग से भुगतान नहीं किया जाएगा। जिन ठेकेदार फर्मों को दोबारा सफाई करने का आदेश दिया गया है, उनमें 16 फर्में शामिल हैं। उनमें एंड्री इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, एमएम एसोसिएट्स, अनिका इंटरप्राइजेज, जीटी ट्रेडर्स, आकृति इंटरप्राइजेज, युवराज एंड युग एसोसिएट्स, शोभा कांस्ट्रक्शन, तेजवंती कांस्ट्रक्शन, लक्ष्मी कांस्ट्रक्शन, आयुषी इंटरप्राइजेज, न्यू आकांक्षा इंटरप्राइजेज, मंगला कांस्ट्रक्शन, केआरपी इंटरप्राइजेज, जेबी, इंटरप्राइजेज, मां पीतांबरा इंटरप्राइजेज व आरएस इंटरप्राइजेज शामिल हैं।
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर जलभराव, नगर निगम की लाइब्रेरी टपकी
शुक्रवार दिन में रुक-रुक कर हुई बारिश से जानकीपुरम विस्तार, आशियाना, इंदिरानगर, अलीगंज, गोमतीनगर सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। तेलीबाग, फैजुल्लागंज सहित उन कई इलाकों में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा, जहां सड़कें नहीं बनी हैं। बारिश के कारण नगर निगम मुख्यालय में लाइब्रेरी की छत से भी खूब पानी टपका। इससे वहां रखीं किताबें और फर्नीचर भीग गए। दो साल पहले यहां छत का प्लास्टर भी गिर गया था। ऐसे में कर्मचारी पानी टपकने पर डर भी गए। नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री शमील एखलाक और हेमंत कुमार ने कहा कि निगम प्रशासन से मांग की गई है कि वह मरम्मत कराए।

जलभराव।

जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed