{"_id":"69f3717fea21198ded073b0e","slug":"drain-cleaning-by-may-31-septic-tank-registration-mandatory-lucknow-news-c-97-1-ayo1002-148450-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नालों की सफाई 31 मई तक, सेप्टिक टैंक पंजीकरण अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नालों की सफाई 31 मई तक, सेप्टिक टैंक पंजीकरण अनिवार्य
Thu, 30 Apr 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में मौजूद महापौर व नगर आयुक्त।
अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने 31 मई तक नालों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य बरसात के दौरान जल भराव की समस्या पर काबू पाना है। उन्होंने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ नगर निगम के स्वास्थ्य एवं निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की।
महापौर ने पार्षदों से संपर्क कर संभावित जल भराव स्थलों को चिह्नित करने को कहा। इसके लिए स्थानीय नागरिकों से भी प्रतिक्रिया लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सफाई कर्मियों का कार्यक्षेत्र निर्धारित कर कार्यसूची जारी करने को कहा। साथ ही, इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। नगर क्षेत्र में 154 बड़े और 245 छोटे नालों की सफाई की जानी है। नगर निगम ने पशु-पक्षियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ठोस पहल की है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच चरही स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
नगर निगम ने सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाली निजी संस्थाओं को पंजीकरण कराने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। ऐसा न करने पर अवैध रूप से संचालित संस्थाओं पर कार्रवाई की जाएगी। हैदरगंज सेप्टिक टैंक दुर्घटना को देखते हुए नगर निगम का यह कदम आवश्यक माना जा रहा था। बैठक में अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
इनसेट
यश पेपर मिल को चेतावनी जारी
- नगर आयुक्त ने यश पेपर मिल को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया है। बैठक में बताया गया कि मिल से निकलने वाला गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के नालों के माध्यम से सरयू नदी में डाला जा रहा है। जन शिकायत को देखते हुए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।