फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dr surykant got international award

Lucknow News: श्वसन चिकित्सा में योगदान के लिए डॉ. सूर्यकांत को अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

Mon, 07 Jul 2025 03:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:33 PM IST
विज्ञापन
dr surykant got international award
श्वसन चिकित्सा में योगदान के लिए डॉ. सूर्यकांत को अन्तरराष्ट्रीय सम्मान
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत को अन्तरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है। गाजियाबाद में आयोजित तीसरी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस (बीडब्ल्यूसी) और क्रिटिकल केयर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (डब्ल्यू4सी) में नेशनल मेडिकल कमीशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. बीएन गंगाधर ने उनको सम्मानित किया।  
विज्ञापन

डॉ. सूर्यकांत को विश्व के सर्वोच्च दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में भी स्थान प्राप्त हुआ है। वे रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में पिछले 26 वर्षों से चिकित्सा शिक्षक, 20 वर्षों से प्रोफेसर और 14 वर्षों से विभागाध्यक्ष की भूमिका में हैं। इसके अतिरिक्त वे चिकित्सा विज्ञान से संबंधित विषयों पर 22 पुस्तकें लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टीबी एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके लगभग 1,000 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके नाम दो अंतरराष्ट्रीय पेटेंट भी दर्ज हैं। उन्हें 22 फैलोशिप, 20 ऑरेशन अवार्ड प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 216 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ० सूर्यकांत पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से अपने लेखों, वार्ताओं तथा टीवी, रेडियो और मीडिया के अन्य माध्यम से लोगों में टीबी, अस्थमा, एलर्जी, लंग कैंसर एवं श्वसन संबंधी अन्य बीमारियों से बचाव और उपचार के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed