फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Sunil pradhan received Doctor of science degree

पीजीआई : पद्मश्री डॉ. सुनील प्रधान को डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि

Thu, 15 Oct 2020 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sunil pradhan received Doctor  of science degree
पीजीआई : पद्मश्री डॉ. सुनील प्रधान को डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि
विज्ञापन

संजय गांधी पीजीआई के न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील प्रधान को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की उपाधि प्रदान की गयी।
यह उपाधि हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विवि ने दीक्षांत समारोह में दी गयी है। वर्ष 1989 में एसजीपीजीआई ज्वॉइन करने वाले डॉ. सुनील प्रधान को 2014 में पद्मश्री सम्मान मिला था।

पद्मश्री डॉ. सुनील प्रधान को डीएससी की उपाधि उनके द्वारा ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी, ब्रेन टीबी और पार्किंसन रोग के सटीक इलाज की अलग-अलग तकनीक ईजाद करने के लिए दी गयी है।
विज्ञापन

उन्होंने इन रोगों पर शोध के साथ कई पुस्तकें भी लिखी हैं। वर्ष 2015 में भी मध्य प्रदेश के रानी दुर्गावती विवि जबलपुर ने डीएससी की उपाधि प्रदान की थी।
हाल में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए करेक्टेड एसिस्सटेड सिंक्रोनाइज्ड पियारोडिक (कैस्प) थिरेपी ईजाद की है।
डॉ. प्रधान को शांति स्वरूप भटनागर, आईसीएमआर, आरोग्य भारती सम्मान व विज्ञान रत्न समेत दो दर्जन से अधिक सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed