{"_id":"63d78e98f0308932931ab31d","slug":"dr-sanjay-nishad-said-adharmi-swami-should-get-his-daughter-to-resign-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा, अधर्मी स्वामी अपनी बेटी से त्यागपत्र दिलवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा, अधर्मी स्वामी अपनी बेटी से त्यागपत्र दिलवाएं
Mon, 30 Jan 2023 03:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:20 PM IST
सार
संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी राम विरोधी है और विशेष वर्ग को खुश करने के लिए स्वामी टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम और केवट निषाद के मिलने से रावण का नाश हुआ।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को अधर्मी स्वामी बताया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इतनी ही ज्यादा परेशानी है अपनी बेटी से त्यागपत्र दिलवाएं। मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर संजय निषाद ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला। कहा कि रामचरितमानस पर नहीं बल्कि मौर्य ने राम भक्तों और मछुआरा समुदाय पर यह टिप्पणीकी है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी राम विरोधी है और विशेष वर्ग को खुश करने के लिए स्वामी टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम और केवट निषाद के मिलने से रावण का नाश हुआ। स्वामी प्रसाद ने राम भक्तों और मछुआरा समुदाय पर यह टिप्पणी करते हुए उन्हें व्यथित किया है यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद की बेटी भाजपा से सांसद हैं। यदि उन्हें भाजपा से गुरेज है तो वह अपनी बेटी से त्यागपत्र दिलवा दें।
विज्ञापन