फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dr. rita agrawal of lucknow cares special children in agra

आगरा में विशेष बच्चों का सहारा बनी लखनऊ की बेटी, पति ने हमेशा दिया साथ

Mon, 11 Nov 2019 04:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Nov 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
dr. rita agrawal of lucknow cares special children in agra
डॉ रीता अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ की बेटी डॉ. रीता अग्रवाल आगरा में विशेष बच्चों का सहारा बन चुकी हैं। लखनऊ के मॉडल हाउस में पली-पढ़ीं रीता की 27 साल पहले आगरा के कारोबारी परिवार में शादी हुई थी। मनोविज्ञान से पीएचडी रीता ने कुछ अलग करने की जिज्ञासा से सिकंदरा के शांतिपुरम में टीयर्स संस्था खोल कर इन बच्चों की सेवा शुरू कर दी।

विज्ञापन


सामान्य की तरह अपने काम नहीं कर सकने वाले इन बच्चों को डॉ. रीता ने प्रशिक्षित करने का सिलसिला शुरू किया तो संस्था का नाम चर्चा में आने लगा। संस्था इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ कक्षा पांच तक की मुफ्त शिक्षा भी दे रही है। सामाजिक कार्य के लिए पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने डॉ. रीता को डॉ. शकुंतला विश्वविद्यालय की एक्जीक्यूटिव कमेटी का सदस्य नामित किया था। वह सरकार की दो अन्य कमेटी में सदस्य नामित की गई हैं।  
विज्ञापन


 

लाने-ले जाने की भी मुफ्त सुविधा

टीयर्स संस्था विशेष बच्चों को वोकेशनल कोर्स के साथ डोरमेट, दरी, ज्वैलरी बनाने आदि का प्रशिक्षण दे रही है। खेलों में भी इन्हें पारंगत किया जा रहा है। इसके एवज में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। संस्था के वाहन बच्चाें को घर से लाने और वापस छोड़ने का काम भी मुफ्त में करते हैं। संस्था के काम देखकर लोग मदद को आगे आते हैं।

डॉ. रीता बताती हैं कि जब 10 विशेष बच्चों के साथ संस्था शुरू की तो ससुराल में सिर्फ पति का साथ मिला था। हालांकि, जब संस्था ने इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना शुरू किया तो सभी ने सराहा। अब संस्था 250 बच्चों को इस लायक बना रही है कि वे रोजमर्रा के काम खुद कर सकें। इसमें 50 से अधिक कर्मचारी सहयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed