फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr Lohia institution students protest in Lucknow.

Lucknow: एनएमसी की मान्यता न मिलने से परेशान एमबीबीएस छात्र, धरना प्रदर्शन पर उतरे

Mon, 10 Jul 2023 02:47 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

नेशनल मेडिकल कमीशन ने डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की एमबीबीएस की डिग्री को मान्यता नहीं दी गई। जिससे अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र न तो प्रैक्टिस कर पा रहे हैं और न ही पीजी में दाखिला ले पा रहे हैं।

विज्ञापन
Dr Lohia institution students protest in Lucknow.
प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की मान्यता न होने के मामले में एमबीबीएस स्टूडेंट्स अब धरना प्रदर्शन पर उतर आए हैं। एनएमएसी ने लोहिया संस्थान के लिए अभी भी अंतिम वर्ष की डिग्री को मान्यता नहीं दी है। इसकी वजह से संस्थान से एमबीबीएस पास करने वाले स्टूडेंट का पंजीकरण नहीं हो पा रहा और ना ही वे पीजी के लिए अर्ह हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


लोहिया संस्थान में साल 2017 में एमबीबीएस का पाठ्यक्रम शुरू हुआ था। यहां पहले बैच में 150 सीट पर दाखिले हुए थे। हाल ही में यह बैच पास हो चुका है। इस बैच ने एमबीबीएस की परीक्षा भले ही पास कर ली है हो पर डिग्री की मान्यता न होने की वजह से वे न तो प्रैक्टिस कर सकते हैं और ना ही पीजी में दाखिला ही ले पा रहे हैं। संस्थान प्रशासन का कहना है कि मानक पूरे हो चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मान्यता मिल जायेगी।
विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रो. सोनिया नित्यानंद का कहना है कि आयोग ने जो आपत्तियां जताई थीं उनका निराकरण कर दिया गया है। इसकी सूचना भी आयोग को दी जा चुकी है। जल्द ही मान्यता मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed