फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Krishna Sinha dies

डा कृष्णा सिन्हा का निधन

Mon, 24 Jun 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dr. Krishna Sinha dies
24जीडीएपी19-गोंडा में कृष्णा सिन्हा(फाइल फोटो) - फोटो : GONDA
गोंडा। नारी ज्ञानस्थली महिला महाविद्यालय की संस्थापक डॉ. कृष्णा सिन्हा का आज लखनऊ में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं तथा लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती थीं। महिला शिक्षा के प्रति अलख जगाने वालीं डॉ. कृष्णा सिन्हा ने वर्ष 1980 में सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महिला महाविद्यालय की नींव रखी थी। वह जिले में महिला शिक्षा के प्रति बेटियों का संबल थीं।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डॉ. कृष्णा को पिछले दिनों कुछ तकलीफ होने के बाद राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें गोमती नगर स्थित एक अन्य अस्पताल में दाखिल किया गया। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. सिन्हा का शव लखनऊ से गोंडा लाया जा रहा है। यहां नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद उनके मूल निवासी वजीरगंज के नौबस्ता गांव में ले जाने का कार्यक्रम है। वह नौबस्ता की ग्राम प्रधान भी थीं। डॉ. सिन्हा अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका बेटा दीपेंद्र सिन्हा अमेरिका में रहता है। डॉ. सिन्हा के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। अनेक बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, शिक्षाविदों आदि ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। डॉ. सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में साहित्यकार डॉ. सूर्यपाल सिंह, डॉ. छोटेलाल दीक्षित, पूर्व विधायक तुलसीदास राय चंदानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमरुद्दीन एडवोकेट, प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, डॉ. ओंकार पाठक, डॉ. मिथिलेश मिश्र, डॉ. शेर बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed