फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. KK Singh was elected unopposed as the President of KGMU Teachers' Union

Lucknow News: डॉ. केके सिंह निर्विरोध चुने गये केजीएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Thu, 24 Jul 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dr. KK Singh was elected unopposed as the President of KGMU Teachers' Union
डॉ. केके सिंह
लखनऊ। डॉ. केके सिंह को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को लगातार तीसरी बार शिक्षक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। विश्वविद्यालय में बुधवार को हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद उपाध्यक्ष (चिकित्सा) और संयुक्त सचिव (चिकित्सा) को छोड़कर अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर प्रो. संतोष कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर भास्कर अग्रवाल भी लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। टीचर्स एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के तहत जरूरत पड़ने पर चुनाव प्रक्रिया एक अगस्त को प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। अगर उपाध्यक्ष (चिकित्सा) और संयुक्त सचिव (चिकित्सा) पद के प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो एक अगस्त को मतदान होगा। रिटर्निंग ऑफिसर डाॅ. शैलेंद्र यादव ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन साल रहेगा।
विज्ञापन

निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार

1. अध्यक्ष: डॉ. केके सिंह
2. उपाध्यक्ष (दंत चिकित्सा): डॉ. रमेश भारती
3. सचिव: डॉ. संतोष कुमार
4. संयुक्त सचिव (दंत चिकित्सा)- डॉ. रघुवीर दयाल सिंह, डॉ. शुचि त्रिपाठी
5. कोषाध्यक्ष: डॉ. भास्कर अग्रवाल
6. संयुक्त कोषाध्यक्ष:
चिकित्सा: डॉ. कुमार राहुल
दंत चिकित्सा: डॉ. निशि सिंह
इन पर होना है मतदान
1. उपाध्यक्ष (चिकित्सा) रिक्तियां: 2
उम्मीदवार: डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. जेडी रावत, डाॅ. मनोज कुमार, डॉ. हैदर अब्बास

2. संयुक्त सचिव (चिकित्सा) रिक्तियां: 4
उम्मीदवार: डाॅ. अजय कुमार पाल, डॉ. वैभव, डॉ. सुरुचि शुक्ला, डॉ. आयुष शुक्ला, डॉ. शीतल वर्मा

डॉ. केके सिंह

डॉ. केके सिंह

डॉ. केके सिंह

डॉ. केके सिंह

डॉ. केके सिंह

डॉ. केके सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed