डॉ कफील का सनसनीखेज बयान-बीजेपी सांसद ने रची मेरे भाई की हत्या की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के आरोपी डॉ कफील ने अपने भाई कासिफ पर हुए जानलेवा हमले का आरोप बीजेपी सांसद कमलेश पासवान और व्यापारी सतीश नागलिया पर लगाया है।
रविवार को आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए डॉ कफील ने कहा कि इन लोगों के कहने पर ही बदमाशों ने मेरे भाई पर जानलेवा हमला किया गया था। यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए डॉ कफील ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि घायल कासिफ के इलाज में देरी के जरिए उसे दोबारा मारने का प्रयास किया गया। इसके लिए सीओ गोरखपुर प्रवीण सिंह और एसपी सिटी विनय कुमार सिंह को सस्पेंड करके इसकी जांच हाईकोर्ट के जज से होनी चाहिए।
डॉ कफील ने कहा कि इलाज में देरी करना सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाइन का स्पष्ट उल्लंघन है, जो कहती है कि मरीज की जान बचाना पहले जरूरी है। जबकि दोनों अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई के नाम पर गोली से घायल कासिफ का ऑपरेशन चार घंटे तक नहीं होने दिया।
घटना के सात दिन बाद भी आरोपियों का सुराग न लगने पर डॉ कफील ने कहा कि यूपी पुलिस की कार्रवाई पर भरोषा नहीं है, इसलिए यह मामला सीबीआई को सौंप दिया जाए। दोबारा हमले की आशंका जताते हुए डॉ कफील ने प्रदेश सरकार से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।