फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dr kafeel blamed bjp mp for shoot on his brother

डॉ कफील का सनसनीखेज बयान-बीजेपी सांसद ने रची मेरे भाई की हत्या की साजिश

Mon, 18 Jun 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
dr kafeel blamed bjp mp for shoot on his brother
डॉक्टर कफील खान

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के आरोपी डॉ कफील ने अपने भाई कासिफ पर हुए जानलेवा हमले का आरोप बीजेपी सांसद कमलेश पासवान और व्यापारी सतीश नागलिया पर लगाया है।

विज्ञापन


रविवार को आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए डॉ कफील ने कहा कि इन लोगों के कहने पर ही बदमाशों ने मेरे भाई पर जानलेवा हमला किया गया था। यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए डॉ कफील ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि घायल कासिफ के इलाज में देरी के जरिए उसे दोबारा मारने का प्रयास किया गया। इसके लिए सीओ गोरखपुर प्रवीण सिंह और एसपी सिटी विनय कुमार सिंह को सस्पेंड करके इसकी जांच हाईकोर्ट के जज से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ कफील ने कहा कि इलाज में देरी करना सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाइन का स्पष्ट उल्लंघन है, जो कहती है कि मरीज की जान बचाना पहले जरूरी है। जबकि दोनों अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई के नाम पर गोली से घायल कासिफ का ऑपरेशन चार घंटे तक नहीं होने दिया।

 

घटना के सात दिन बाद भी आरोपियों का सुराग न लगने पर डॉ कफील ने कहा कि यूपी पुलिस की कार्रवाई पर भरोषा नहीं है, इसलिए यह मामला सीबीआई को सौंप दिया जाए। दोबारा हमले की आशंका जताते हुए डॉ कफील ने प्रदेश सरकार से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

जमीनी विवाद में रची गई साजिश

डॉ कफील ने कहा कि उनके मामा शफकतउल्लाह की जमीन पर सांसद कमलेश पासवान व सतीश निगम ने कब्जा कर रखा है। इस मामले में एक एफआईआर 2015 में दर्ज करायी जा चुकी है। 16 सितंबर 2017 को इस संबंध में एक शिकायती पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजा गया था। डॉ कफील ने बताया कि मामा शफकतउल्लाह और कासिफ एक साथ काम करते हैं। इसी रंजिश में सांसद कमलेश पासवान और सतीश निगम ने कासिफ पर जानलेवा हमला करावाया है। 

मुख्यमंत्री को बदनाम करने का सांसद का प्लान

डॉ. कफील ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद कमलेश पासवान में बनती नहीं है। हो सकता है इसीलिए ये हमला ऐसे दिन कराया गया, जब योगी आदित्यनाथ स्वयं गोरखनाथ मंदिर में मौजूद थे। इसलिए ये मामला और संगीन हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन के मामले में काशिफ पर हमला किया गया है उस पर 13 जून को कोर्ट का फैसला आना था। इसीलिए 10 जून को ही हमला करा दिया गया। इस मामले में मामा मो. शफकतउल्लाह ने मुख्यमंत्री को 16 सितंबर 2017 को लिखे पत्र में जानलेवा हमले की आशंका भी जतायी थी।

10 जून को मारी गई थी गोली

10 जून को डॉ कफील के भाई काशिफ को दो स्कूटर सवार हमलावरों ने उस वक्त गोली मार दी थी, जब वह रात करीब साढ़े दस बजे इफ्तार के बाद वापस घर लौट रहे थे। तरंग क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने उनपर एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए थे, जिसमें कासिफ के कंधे, सीने और पीठ पर एक-एक गोली लगी थी। घटना के बाद डॉ कफील ने पुलिस पर घायल कासिफ के इलाज में लापरवाही का भी गंभीर आरोप लगाया था। गौरतलब है कि डॉ कफील पिछले साल उस वक्त चर्चा में आए थे जब गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले के आरोपियों में एक नाम डॉ कफील का भी है। घटना के कुछ ही दिन बाद पुलिस ने कफील को जेल भेज दिया था। करीब आठ महीने जेल में काटने के बाद हाल ही में कफील को जमानत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed