फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dr dinesh sharma in barabanki.

श्रीराम पर आस्था रखने वालों के अयोध्या जाने पर रोक नही: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

Wed, 21 Nov 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Wed, 21 Nov 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
dr dinesh sharma in barabanki.
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हों या फिर किसी अन्य दल के, जिसकी भगवान राम में आस्था है उसे आयोध्या जाने से रोका नहीं जा सकता। संवैधानिक तौर पर सभी को यह अधिकार प्राप्त है। सरकार ने इसके तहत पूरी व्यवस्था कर रखी है। मुख्यमंत्री जी ने भी अपना और सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा और रोजगारपरक शिक्षा दिलाने के लिए सरकारी की पूरी तैयारी है। इसके लिए पाठ्यक्रम में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बुधवार को देवा शरीफ में चादर चढ़ाने के बाद सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत भी की। 24 व 25 नवम्बर को धर्मसंसद में भाजपा कार्यकर्ताओं के अयोध्या जाने व मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि जाना हर राम भक्त की व्यक्तिगत आस्था का विषय है जिसे कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन


इससे पहले डिप्टी सीएम ने मौजूद छात्राओं से पूछा कि नकल विहीन परीक्षा चाहते हो कि नहीं, नहीं की आवाज गूंजते ही कहा कि कुछ नकलची छात्र मेधावियों के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं जिन्हें हमने रोका है। पिछली सरकारों में पास-पड़ोस के प्रदेशों से लेकर विदेशों तक के लोग यहां परीक्षा देने आते थे और नकल सिंडिकेट के संरक्षण में परीक्षा देते थे। लेकिन भाजपा सरकार में मिस्टर ए की जगह मिस्टर बी नहीं चलेगा। हमने जालसाजी रोकी है। परीक्षा का समय कम कर महज 16 दिन में परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पढ़ाई का स्तर खराब वहां की मान्यता की जाएगी रद्द

उन्होंने कहा कि सभी जिले के जिला अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसे विद्यालय चिन्हित करें जहां पर पढ़ाई का स्तर खराब है। उनकी मान्यता खत्म की जाएगी। पहली बार प्रदेश में एनसीआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। नकल कराने वाले विद्यालयों को चिन्हित कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुखी मन अध्यापक, तनाव मुक्त विद्यार्थी, गुणवत्ता परक शिक्षा, विभाग का स्लोगन है। टॉप 10 मेधावियों की उनके क्षेत्र में पहचान हो इसके लिए एक लाख रुपये, लैपटॉप और शहर से उसके घर तक सड़क बनाने का काम शुरू किया गया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि देवा की दरगाह जो रब है वही राम है का संदेश देती है। इसके निर्माण में हिन्दू राजाओं का भी विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक बैजनाथ रावत, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा, दिनेश वैश्य, लोक सभा प्रभारी संतोष कुमार सिंह, राजेश वर्मा, आदि मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के पूरे कार्यक्रम में डीएम उदयभानु त्रिपाठी, एसपी वीपी श्रीवास्तव, डीआईओएस राज कुमार समेत भारी संख्या में अधिकारी पुलिस लाइन से लेकर देवा तक मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed