{"_id":"61f11930d30e570b474c0c10","slug":"dr-dinesh-sharma-and-swatantra-dev-singh-will-not-contest-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे
Wed, 26 Jan 2022 03:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jan 2022 03:22 PM IST
सार
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी चुनाव में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। दोनों नेता प्रचार करने तक ही सीमित रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसका निर्णय हो चुका है।
विज्ञापन
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने यह निर्णय लिया है कि दोनों नेता सिर्फ प्रचार करेंगे। इनके चुनाव लड़ने से इनका ध्यान बंटेगा और प्रचार पर फोकस नहीं रख पाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा ने जारी की 8 प्रत्याशियों की सूची
भाजपा ने मंगलवार को 8 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में अमॉपुर से हरिओम वर्मा और पटियाली से ममतेश शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है। मारहरा से वीरेंद्र वर्मा, जलेसर से संजीव कुमार दिवाकर, किशनी से डॉ. प्रियारंजन आशु दिवाकर, भरथना से डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे, औरेया से गुड़िया कठेरिया और रसूलाबाद से पूनम शंखवार को प्रत्याशी बनाया गया है। भरथना से विधायक सावित्री कठेरिया, रसूलाबाद की विधायक निर्मला शंखवार का टिकट काटा गया है।
विज्ञापन
भगवंतनगर व सरोजनीनगर सीट पर मशक्कत
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि उन्नाव की भगवंतनगर सीट पर निर्णय लेने में मशक्कत करनी पड़ी है। भगवंतनगर से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित विधायक हैं। दीक्षित की उम्र 75 वर्ष होने के कारण उनका टिकट कट सकता है। दीक्षित यहां से अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। राजधानी की सरोजनीनगर सीट पर टिकट के लिए पति-पत्नी में हो रहे मुकाबले से भी पार्टी परेशान है। यहां से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व उनकी पत्नी मंत्री स्वाति सिंह टिकट मांग रहे हैं। कोर कमेटी के कुछ सदस्य दयाशंकर के पक्ष में हैं, जबकि कुछ सदस्य मौजूदा मंत्री और विधायक होने के कारण स्वाति सिंह को ही मौका देना चाहते हैं। लखनऊ कैंट और लखनऊ पश्चिम में भी पार्टी को नए उम्मीदवार पर मशक्कत करनी पड़ रही है। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ संसदीय क्षेत्र की सीटों का फैसला रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर छोड़ा गया है।