{"_id":"5abbceec4f1c1b422a8b4633","slug":"dr-ambedkar-s-name-will-be-written-as-dr-bhim-ramji-ambedkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब डॉ. आंबेडकर के नाम के साथ जुड़ेगा 'रामजी' शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब डॉ. आंबेडकर के नाम के साथ जुड़ेगा 'रामजी' शब्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय अभिलेखों में अब बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का नाम डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर लिखा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि राज्यपाल राम नाईक ने सरकार को संविधान की आठवीं अनुसूची की मूल प्रति के संलग्नक की छाया प्रति भेजी थी जिसमें बाबा साहब ने अपने हस्ताक्षर करते हुए डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर लिखा है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा था कि बाबा साहब का नाम गलत लिखा जा रहा है। इसे सही किया जाए। इसके बाद शासनादेश जारी करके सरकारी अभिलेखों में उनका नाम डॉ. भीम रामजी आंबेडकर लिखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम में अंबेडकर की जगह आंबेडकर लिखने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।