{"_id":"5f3b91028ebc3e3cf76a4395","slug":"dpc-meeting-for-promotion-of-22-pcs-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"22 पीसीएस अफसरों की आईएएस संवर्ग में पदोन्नति पर लगी मुहर, चार का लिफाफा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 पीसीएस अफसरों की आईएएस संवर्ग में पदोन्नति पर लगी मुहर, चार का लिफाफा बंद
Tue, 18 Aug 2020 02:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस संवर्ग से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। इसमें पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी सहित 22 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति की मंजूरी मिल गई है। जबकि चार का लिफापा बंद हो गया है।
बता दें कि चयन वर्ष 2019 के लिए केंद्र सरकार ने 26 रिक्तियां घोषित की थीं। इनमें चार पद ऐसे अफसरों के लिए सुरक्षित हैं जो पदोन्नति के दायरे में पहले ही आ चुके हैं, लेकिन किसी न किसी आरोप में विभागीय जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित है। इन चार में से एक अधिकारी जांच का सामना करते-करते रिटायर हो गए।
ऐसे में आयोग की बैठक में चार अधिकारियों का लिफाफा बंद और 22 को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति की मंजूरी दी गई है। जानकारी के मुताबिक आयोग की बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक त्रिवेदी और अपर मुख्य सचिव नियुक्ति (एसीएस) एवं कार्मिक मुकुल सिंघल शामिल हुए।