{"_id":"56dee11d4f1c1b06628b456a","slug":"dowry-murder-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर दहेज के लिए मार दी गई एक और बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर दहेज के लिए मार दी गई एक और बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
Updated Tue, 08 Mar 2016 08:00 PM IST
सार
- शादी को हुए थे सिर्फ पांच महीने
- शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहा था हत्यारा पति
- भाई पहुंचा तो मिला बहन का लटकता शव
विज्ञापन
दहेज के लिए ली पत्नी की जान
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज नहीं मिला तो पति ने अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर दुपट्टे के सहारे बड़ेर पर फंदे से लटका दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में महिला के भाई ने थाना नवाबगंज में पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के चौखड़िया गांव के रहने वाले प्रदीप सिंह ने थाना नवाबगंज में मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन रेनू (20) पुत्री सूबेदार सिंह की शादी पांच माह पहले विशभनोहनपुर गांव के रहने वाले विक्रम सिंह के साथ की थी।
शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति विक्रम सिंह दहेज के लिए रेनू को प्रताड़ित किया करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर मंगलवार की भोर विक्रम ने रेनू की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को दुपट्टे के सहारे बड़ेर पर फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
प्रदीप के मुताबिक गांव वालों की सूचना पर जब वह रेनू के ससुराल पहुंचा तो उसका शव बड़ेर से लटकता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में प्रदीप कुमार सिंह ने थाना नवाबगंज में पति विक्रम सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।