फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   download BTC counseling card.

BTC: यहां डाउनलोड करें काउंसलिंग कार्ड

Fri, 17 Oct 2014 09:19 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
download BTC counseling card.

बीटीसी की रिक्त 11,000 सीटों पर दाखिले के लिए 21 अक्तूबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन कार्ड शुक्रवार से 20 अक्तूबर तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


कार्ड के बिना काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को शामिल होने नहीं दिया जाएगा। सामान्य महिला कला 192.10, महिला विज्ञान 177.52, पुरुष कला 177.39 तथा पुरुष विज्ञान की 180.63 मेरिट गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने काउंसलिंग के संबंध में डायटों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बीटीसी 2013 प्रशिक्षण के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी 11 हजार से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। काउंसलिंग के पहले दिन 21 अक्तूबर को विशेष आरक्षण वर्ग वालों को बुलाया गया है। इसके बाद 26 अक्तूबर को महिला कला सामान्य, 27 अक्तूबर को महिला कला ओबीसी, एससी, एसटी और 28 अक्तूबर को सामान्य महिला विज्ञान वर्ग की काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से निकालें अपना काउंसलिंग कार्ड

download BTC counseling card.

इसी तरह 29 अक्तूबर को महिला विज्ञान ओबीसी, एससी, एसटी, 30 अक्तूबर को पुरुष कला सामान्य वर्ग, 31 अक्तूबर को पुरुष कला ओबीसी, एससी, एसटी, 1 नवंबर को पुरुष विज्ञान सामान्य तथा 2 नवंबर को पुरुष विज्ञान ओबीसी, एससी, एसटी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in से अपना काउंसिलिंग कार्ड निकाल सकते हैं। इस कार्ड से ही निर्धारित तारीख पर संबंधित जिलों में काउंसलिंग की जाएगी।

यहां देखें मेरिट

download BTC counseling card.

काउंसलिंग के लिए मेरिट देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें: http://upbasiceduboard.gov.in/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed