फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double titles for Aparajita, Akshay, and Aditya

Lucknow News: अपराजिता, अक्षय-आदित्य को दोहरे खिताब

Thu, 01 Oct 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Double titles for Aparajita, Akshay, and Aditya
किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
लखनऊ। अपराजिता घोषाल ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला और अंडर-19 बालिका एकल के खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। वहीं अक्षय पांडेय और आदित्य सिंह ने भी अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ युगल में दोहरे खिताब जीते। गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में बुधवार को सीनियर और अंडर-19 वर्ग के फाइनल खेले गए।
विज्ञापन

महिला एकल के फाइनल में अपराजिता ने स्नेहा सिंह के खिलाफ वाकओवर से जीत दर्ज की। अंडर-19 बालिका एकल में शीर्ष वरीय अपराजिता ने अर्पणा सिंह को 15-4, 15-4 से हराया। बालक अंडर-19 एकल में शीर्ष वरीय अक्षय पांडेय ने दूसरी वरीय नीलेश भट्ट को 15-3, 16-14 से हराया। अंडर-19 युगल में अक्षय पांडेय और अतुल मोहन त्रिपाठी ने अरिंजय प्रताप सिंह व शाश्वत कुमार शुक्ला को 10-15, 15-8, 15-10 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पुरुष एकल में शीर्ष वरीय भूमेश उतरानी ने नीलेश भट्ट को 15-6, 15-11 से हराया। पुरुष युगल में आदित्य सिंह और शौर्य प्रताप सिंह ने हर्ष मिश्रा व पीयूष यादव को 15-10, 15-10 से हराया। मिश्रित युगल में आदित्य सिंह व स्नेहा सिंह ने भूमेश उतरानी व श्वेता राज वर्मा को 16-14, 15-10 से मात दी। अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग की स्पर्धाएं दो से चार अक्तूबर तक होंगी। समापन पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़ और कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन सचिव संदीप अग्रवाल, अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल, मुख्य निर्णायक अजय कुमार, डॉ. अनुराग दीक्षित, अभिजीत यादव, मुकेश श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव और नवीन पटेल मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed