फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double-decker train got green signal

खुशखबरी: डबल डेकर ट्रेन को मिली हरी झंडी

Tue, 22 Jul 2014 03:28 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 03:28 AM IST
विज्ञापन
Double-decker train got green signal

दो महीने से ट्रायल का इंतजार कर रही एसी डबल डेकर ट्रेन को आखिरकार रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन


अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन (आरडीएसओ) ने भी पूर्वोत्तर रेलवे को इसकी गति सीमा सहित संरक्षा से जुड़ी रिपोर्ट सौंप दी है।

अब रेलवे मंगलवार को अपने सभी अनुभागों के अधिकारियों की एक ज्वाइंट सेफ्टी सर्टिफिकेट सीआरएस को भेजेगा। इसके बाद डबल डेकर ट्रेन के ट्रायल की तारीख तय की जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे को रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से अप्रैल में एसी डबल डेकर ट्रेन का एक रैक आवंटित किया गया था।

यह रैक 14 मई को लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन भेज दिया गया था।

चेयरकार श्रेणी वाली डबल डेकर ट्रेन को पहले लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलाने की योजना थी।

रेलवे को इस रेलखंड पर कम यात्री मिलने का अंदेशा जताते हुए लखनऊ से नई दिल्ली के बीच एसी डबल डेकर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव बनाया।

डबल डेकर ट्रेन को अगले बजट तक स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जाएगा।

विशेष तरह की बोगियां होने के कारण इस ट्रेन का लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली तक भौतिक ट्रायल किया जाना है।

इस ट्रायल में रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर जोन पीके वाजपेयी, आरडीएसओ के विशेषज्ञ, पूर्वोत्तर रेलवे जोनल मुख्यालय और मंडल रेल मुख्यालय के अधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल संरक्षा आयुक्त से पहले ही ट्रायल की अनुमति मांगी थी, लेकिन इस ट्रेन को लेकर आरडीएसओ को भी एक रिपोर्ट पूर्वोत्तर रेलवे को सौंपनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखधाम हादसे के बाद डबल डेकर ट्रेन को अनुमति देने का मामला ठंडा पड़ गया था। पिछले सप्ताह आरडीएसओ ने गति सीमा की रिपोर्ट रेलवे को भेज दी।

जबकि रेल संरक्षा आयुक्त पीके वाजपेयी ने भी पिछले सप्ताह डबल डेकर के भौतिक ट्रायल की अनुमति दे दी है।

अब पूर्वोत्तर रेलवे से ज्वाइंट सेफ्टी सर्टिफिकेट मिलते ही डबल डेकर के ट्रायल की तिथि घोषित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed