फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double-decker bus service started from Lucknow to Ayodhya.

Ayodhya: लखनऊ से अयोध्या के लिए शुरू हुई डबल डेकर बस सुविधा, डीलक्स सुविधाओं के साथ बस इतना है किराया

Sun, 12 Oct 2025 03:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Oct 2025 03:54 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ से अयोध्या के लिए डबल डेकर बस सुविधा का शुभारंभ हो गया है। बस पूरी तरह से वातानुकूलित है। बस में 64 यात्री सवार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Double-decker bus service started from Lucknow to Ayodhya.
डबल डेकर बस का हुआ शुभारंभ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप अयोध्या को डबल डेकर बस की सौगात मिल गई है। अब लखनऊ से अयोध्या नियमित रूप से इसका संचालन शुरू हो गया है। लखनऊ से चलकर डबल डेकर बस अयोध्या पहुंची, सबसे पहले डबल डेकर बस के चालक और परिचालक ने रामलला और हनुमंत लला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


परिचालक अनिल यादव ने बताया कि यह बस पूरी तरह से वातानुकूलित है। गर्मी में शीतल हवा और ठंडी में गर्म हवा मिलेगी। इसमें 64 यात्री सवार हो सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या तक इसका किराया 243 रुपए है। सुविधाओं की बात करें तो बस में डीलक्स सीटें लगी हुई हैं। पूरी तरह से ये बस ऑटोमेटिक है। जब तक बस का गेट बंद नहीं होगा तब तक बस स्टार्ट नहीं होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सरदार पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी बोले- वो अखंड भारत के शिल्पी थे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित...', महिला अपराधों पर अखिलेश यादव बोले- विफलता छिपाना चाहती सरकार


दरअसल परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अयोध्या पहुंचकर बयान दिया था कि नवरात्र में डबल डेकर बस जो कि लंदन की बनी हुई है और इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है वह संचालित हो जाएगी। नवरात्र में बस का ट्रायल हो गया था और अब नियमित रूप से इसका संचालन भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed