{"_id":"6771ac64cc21cbb5a50099f7","slug":"doors-of-city-buses-with-the-help-of-jute-rope-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1014346-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जूट की रस्सी के सहारे सिटी बसों के दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जूट की रस्सी के सहारे सिटी बसों के दरवाजे
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जूट की रस्सी के सहारे सिटी बसों के दरवाजों को बांधकर रोका जा रहा है। छतें भी उखड़ रही हैं। शीशे टूटे हैं। ऐसी ही एक बस का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद सिटी बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
मामला चारबाग जा रही सिटी बस संख्या यूपी 32 सीजेड 8198 का है। हजरतगंज चौराहे पर पहुंचने के बाद बस को ट्रैफिक सिग्नल रेड होने के चलते रोकना पड़ा। यहां एक वाहन चालक ने सिटी बस की दुर्दशा का वीडियो बनाकर रोडवेज प्रशासन को सोशल मीडिया पर भेजा है। सिटी बस प्रबंधन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सिटी बसों की फिटनेस ही नहीं है। शहर में 125 सीएनजी व 140 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों से 18 से 20 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं।
विज्ञापन