{"_id":"5ba39e82867a557e9f67cc12","slug":"doon-express-engine-failed-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून एक्सप्रेस का इंजन फेल, लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून एक्सप्रेस का इंजन फेल, लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग बाधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Sep 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
हावड़ा से देहरादून से जा रही दून एक्सप्रेस (13009) अप का इंजन फेल होने से गुरुवार को लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मालीपुर स्टेशन के पूर्वी आउटर पर क्रासिंग से गुजर रही ट्रेन का इंजन खराब होते ही क्रॉसिंग से आवागमन भी बंद हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रेन को आगे ले जाने के लिए इंजन की व्यवस्था करने में स्टेशन अधीक्षक समेत कई अधिकारी लग गए।
विज्ञापन