फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Don't panic, work harder if you fail

Lucknow News: घबराएं नहीं, असफल होने पर और कड़ी मेहनत करें

Wed, 16 Jul 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 16 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Don't panic, work harder if you fail
लखनऊ के गोमती नगर ​स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्रेक्षागृह में विश्व युवा कौशल दिवस पर आयो
लखनऊ। कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में युवा हताश हो जाते हैं। ऐसा न होने दें, सफलता न मिले तो घबराएं नहीं बल्कि और कड़ी मेहनत करें। सही दिशा में की गई मेहनत एक न एक दिन सफलता के शिखर तक जरूर पहुंचाती है। ये बातें मंगलवार को गोमतीनगर स्थित आईजीपी सभागार में आयोजित कौशल चौपाल में युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहीं। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा सम्मानित हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगंज आईटीओटी संस्थान के निदेशक डीके सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जो युवा सही दिशा में ईमानदारी से परिश्रम करते हैं, वे निश्चित ही सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। उन्होंने जोर दिया कि सामान्य ज्ञान के साथ तकनीकी जानकारी और स्वयं को समयानुकूल अपडेट करते रहना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


लक्ष्य स्पष्ट हो तो भटकना नहीं पड़ता
लखनऊ आईटीओटी से प्रशिक्षण लेकर राजधानी की पूजा पाल माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनका लक्ष्य स्पष्ट नहीं था, जिस कारण उन्हें भटकना पड़ा। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे प्रारंभ से ही अपना लक्ष्य तय करें और अपने कौशल के अनुसार आगे बढ़ें। आज के युवाओं के पास साधन हैं और सरकार भी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी और तकनीकी दक्षता से ही संभव सफलता

हरदोई के भूपेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय आईटीआई से सीआईटीएस फिटर में प्रशिक्षण लेने के बाद बिहार में अनुदेशक पद पर कार्यरत हूं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र की सही जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का समय तकनीक का है, और इससे दूरी बनाकर चलना संभव नहीं है।

मेहनत और ईमानदारी से बदलती है तस्वीर
नोएडा के विक्की कुमार ने बताया कि सफलता ईमानदार से की गई मेहनत का परिणाम होती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने अध्ययन और कार्य में सच्चाई बनाए रखें। विक्की ने आईटीआई नोएडा से पावर टेक्नीशियन की पढ़ाई पूरी की। अभी इंदौर विल हाऊस में टेक्निकल हेड के पद पर कार्यरत हैं।

ब्यूटी के क्षेत्र में भी तकनीक का महत्व

इटावा के एक सैलून में बिजनेस मैनेजर लखनऊ की संतोष पाल ने बताया कि पार्लर व्यवसाय में भी तकनीकी ज्ञान जरूरी होता है। आज मशीनों से मेकअप और फेशियल किए जा रहे हैं, इसलिए प्रशिक्षण और पढ़ाई अनिवार्य है। वह पहले एक समूह चला रही थीं बाद में आईटीआई की और फिर सीआईटीएस से प्रशिक्षण लिया था।

मेहनत का फल जरूर मिलता है
आईटीआई में ट्रेनिंग ऑफिसर लखनऊ निवासी वैभव गुप्ता ने बताया कि आईटीआई चारबाग से सीआईटीएस की पढ़ाई और बाद में डिप्लोमा कर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा, मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, बस धैर्य और निरंतरता जरूरी है।


ब्रह्मोस में चयन, पर मेहनत जारी

लखनऊ के अरुण कुमार गौतम वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई पूरी होने से पहले ही ब्रह्मोस एयरोस्पेस में चयन हो गया। परिवार और शिक्षकों का सहयोग जब मेहनत से जुड़ता है, तब सफलता निश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed