फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Don't enjoy yourself, wear a mask in the fog

Lucknow News: आनंद न लें, धुंध में मास्क लगाएं

Sun, 28 Dec 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Don't enjoy yourself, wear a mask in the fog
ठंड में बाहर घूमना हो सकता है खतरनाक।
लखनऊ। सर्दी के मौसम में चारों तरफ फैली धुंध न सिर्फ हमारे, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी घातक है। गर्भवती महिला के माध्यम से बच्चे तक पहुंचकर प्रदूषण उन्हें पैदायशी अस्थमा और अन्य बीमारियां दे रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, धुंध का आनंद लेने के बजाय हमें उसमें जाने से पहले मास्क लगाना चाहिए।
विज्ञापन

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सांस रोग विशेषज्ञ और रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो. सूर्यकांत के मुताबिक, सर्दी के मौसम में इस समय नजर आ रही धुंध असल में स्मॉग है। स्मॉग शब्द स्मोक और फॉग से मिलकर बना है। यह सिर्फ कोहरा नहीं है। इसमें प्रदूषण के पदार्थ भी हैं। इसलिए इससे बचना चाहिए। सर्दी में जब हम खुले में जाते हैं तो सांस के माध्यम से हवा में तैर रहे नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ हमारे शरीर के भीतर पहुंच जाते हैं। ये पदार्थ हमारे फेफड़े के साथ ही सांस की नली को भी नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं में सांस के माध्यम से यह प्रदूषण गर्भ में पल रहे शिशु तक भी पहुंच जाता है। शिशु की क्षमता बेहद कम होती है, जिससे उसे अस्थमा और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

बचाव के लिए ये करें
- खुले में जाते समय मास्क जरूर लगाएं
- कोहरे में सुबह जल्दी टहलने के लिए न निकलें
- सांस की बीमारियों से बचने के लिए योग और जलनेति का सहारा लें
- सर्दियों में खानपान का विशेष ध्यान रखें
- अगर सांस संबंधी समस्या हो रही है तो अपने आप दवाएं लेने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह लें

ठंड में बाहर घूमना हो सकता है खतरनाक।

ठंड में बाहर घूमना हो सकता है खतरनाक।

ठंड में बाहर घूमना हो सकता है खतरनाक।

ठंड में बाहर घूमना हो सकता है खतरनाक।

ठंड में बाहर घूमना हो सकता है खतरनाक।

ठंड में बाहर घूमना हो सकता है खतरनाक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed