फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Donors of UP: Many industrialists of UP, these businessmen associated with Kanpur and Lucknow are on top among

यूपी के दानवीर: देश के परोपकारियों में यूपी के कई उद्योगपति, कानपुर और लखनऊ से जुड़े ये बिजनेसमैन हैं टॉप पर

Sat, 09 Nov 2024 08:31 PM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Nov 2024 08:31 PM IST
सार

Donors of UP: परोपकार और दान के मामले में यूपी के कई उद्योगपति भी शीर्ष पर हैं। इनमें कानपुर और लखनऊ से जुड़े कारोबारियों के नाम टॉप पर हैं। 

 

विज्ञापन
Donors of UP: Many industrialists of UP, these businessmen associated with Kanpur and Lucknow are on top among
यूपी के दानवीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 परोपकार और समाज सेवा में खर्च करने वाले देश के उद्योगपतियों की सूची में यूपी के कई उद्योगपतियों के नाम हैं। लखनऊ ने एपको इंफ्राटेक के विनोद कुमार सिंह और अनिल कुमार सिंह ने 9 करोड़ रुपये दान किए। वहीं जेके सीमेंट के माधव सिंघानिया ने 8 करोड़ और राघव सिंघानिया ने भी 8 करोड़ रुपये दिए। उनके अतिरिक्त यूपी से जुड़े करीब आठ कारोबारियों के पंजीकृत ऑफिस दिल्ली, गुड़गांव और बंगलुरु में हैं। इस आधार पर यूपी के लगभग 12 उद्योगपतियों ने पिछले एक वर्ष में करीब 250 करोड़ रुपये परोपकार पर खर्च किए। एक वर्ष में देश के दानवीर कारोबारियों ने 8783 करोड़ रुपये की समाजसेवा की। इसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन समूह हुरुन इंडिया- एडेलगिव ने जारी किया है।

विज्ञापन


परोपकार पर अपनी दौलत खर्च करने वाले भारतीय उद्योगपतियों की ताजा सूची में 96 नए नाम शामिल हुए हैं। खास बात ये है कि दान करने वालों में युवाओं की संख्या अच्छी खासी है। साथ ही दान की राशि भी पिछले दो वर्ष की तुलना में करीब 55 फीसदी ज्यादा हो गई है। इतना ही नहीं व्यक्तिगत रूप से दान करने वाले उद्योगपतियों की संख्या 10 से बढ़कर 18 हो गई। पिछले पांच वर्ष में सालाना 100 करोड़ रुपये से ज्यादा दान करने वाले 12 से बढ़कर 30 हो गए। 50 करोड़ से ज्यादा दान करने वाले 25 से बढ़कर 61 हो गए। 10 करोड़ रुपये सलाना दान करने वालों की संख्या भी 80 से बढ़कर 117 हो गई। दानवीरों की इस सूची में 21 महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन


एचसीएल के संस्थापक रहे टॉप पर 
इस वर्ष भी एचसीएल के संस्थापक शिव नादर देश के सबसे बड़े दानवीर रहे। उन्होंने 2153 करोड़ रुपये यानी प्रतिदिन 5.9 करोड़ रुपये दान किए। दूसरे नंबर पर 407 करोड़ दान कर रिलांयस के मुखिया मुकेश अंबानी हैं। जेरोधा के 38 वर्षीय निखिल कामथ सबसे युवा परोपकारी के रूप में उभरे हैं। दान के मामले में सबसे बड़ी ग्रोथ हरीश शाह की रही है। उन्होंने 78 करोड़ दान किए और पिछले वर्ष(53) की तुलना में इस बार उनकी 22वीं रैंक रही। इसी तरह शबाना फैसल ने 20 करोड़ दान किए। पिछले वर्ष वह 100वें स्थान पर थीं और इस बार सीधे 61 स्थान की छलांग लगाकर 39वीं रैंक हासिल की।सूची में स्थान पाने वाले 30 फीसदी उद्योगपति मुंबई में रहते हैं। 19 फीसदी दिल्ली और 9 फीसदी बंगलुरु में रहते हैं। दिल्ली और हरियाणा के करीब 8 उद्योगपति यूपी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा दान

सेक्टर                         धनराशि
शिक्षा                         3680 करोड़
स्वास्थ्य                       626 करोड़
ग्रामीण विकास           331 करोड़
पर्यावरण                      177 करोड़
इकोसिस्टम निर्माण        202 करोड़
रिसर्च एंड डेवलपमेंट         201 करोड़
सामाजिक विकास            184 करोड़
गरीबी उन्मूलन             143 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed