फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Donation thieves will go down in infamy like Ghaznavi Akhilesh on Ram Mandir donation scam

राम मंदिर दान गबन: 'गजनवी की तरह काले अक्षरों में दर्ज होंगे चंदा चोर', अखिलेश बोले- CCTV बना चढ़ावा-चोरी टीवी

Fri, 26 Jun 2026 11:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 11:13 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा चोरी करने वाले गजनवी की तरह काले अक्षरों में दर्ज होंगे। CCTV का नाम चढ़ावा-चोरी टीवी हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Donation thieves will go down in infamy like Ghaznavi Akhilesh on Ram Mandir donation scam
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि सीसीटीवी का नाम चढ़ावा-चोरी टीवी साबित होगा। जिन लोगों (महमूद गजनवी) ने 17 बार लूटा, वे सैकड़ों साल से इतिहास में बदनाम हैं। जिन्होंने केवल 40 दिन में 70 बार लूटा, वे तो इतिहास में इस महापाप के लिए सात जन्मों के लिए काले अक्षरों में दर्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि ये सोचा जाए जिन्होंने सात हफ्तों में इतनी चोरी कर ली है, उन्होंने इतने वर्षों में कितना चुराया होगा और कितना आपस में बांटा होगा, कितना चुपके से छुपाया-दबाया होगा और कितना अपने मुखिया तक पहुंचाया होगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग यह भी पूछ रहे हैं कि अयोध्या से गोरखपुर कितनी दूर है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की फटकार ने किया रंग में भंग

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एक तरफ झूठी तारीफ के प्रायोजित कार्यक्रम लगातार करवा रही है, तो दूसरी तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार ने ये कहकर रंग मे भंग कर दिया कि कार्यकाल खत्म होने के बावजूद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने का यूपी सरकार का फैसला असांविधानिक है। जनता पूछ रही है कि असांविधानिक काम करने की सज़ा क्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी रूप से गलत माना जाएगा

उन्होंने कहा कि प्रधानों में इस बात का भी डर है कि कहीं इन बीच के दिनों के खर्चे का खामियाजा उनको अपनी जेब से न भरना पड़े। हो सकता है कल को पैसा वापसी का आदेश भी आ जाए। जब कार्यकाल गलत साबित हो गया है, तो उस समय में खर्च हुआ पैसा भी तो कानूनी रूप से गलत माना जाएगा। भाजपा ने प्रधानों को बहुत बुरा फंसा दिया है। पंचायतीराज मंत्री तो घर से ही नहीं निकल पाएंगे, गांव पहुंचना तो दूर की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed