फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   domestic gas will be supplied in 37 district through pipeline

यूपी के 37 जिलों में जल्द होगी पाइपलाइन से घरेलू गैस की सप्लाई

Tue, 12 Jun 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Jun 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
domestic gas will be supplied in 37 district through pipeline
LPG Gas Cylinder
प्रदेश के 37 जिलों में जल्द ही पाइप लाइन से घरेलू गैस सप्लाई की जाएगी। सिटी गैस वितरण (सीजीडी) के पहले चरण में 15 जिलों में पिछले साल से काम चल रहा है। इन जिलों में कुछ कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में 22 जिलों इसके लिए बिडिंग का काम जुलाई तक चलेगा और दिसंबर तक पाइपलाइन के लिए खुदाई कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गैस आधारित ईंधन मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। यूपी में गैस पाइपलाइन बिछाने व टर्मिनल बनाकर घर-घर गैस पहुंचाने के लिए 50 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। इनमें छह हजार करोड़ की लागत से पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी और 10 हजार करोड़ की लागत से इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2025 तक तीन करोड़ कनेक्शन देंगे
पीएनजीआरबी के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने बताया कि 8 साल में पाइपलाइन के जरिये देश भर में 42 लाख घरेलू गैस के कनेक्शन दिए गए हैं। वर्ष 2025 तक देश में तीन करोड़ घरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इन जिलों में चल रहा है काम

domestic gas will be supplied in 37 district through pipeline
सिटी गैस वितरण के लिए वर्तमान में लखनऊ, बरेली, कानपुर, मथुरा, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, खुर्जा, मुरादाबाद, इलाहाबाद, झांसी, सहारनपुर, बुलंदशहर, बागपत और वाराणसी में काम चल रहा है।

इन जिलों के लिए शुरू होगी बिडिंग
फैजाबाद, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, इलाहाबाद, भदोही, कौशांबी, प्रतापगढ़, औरेया, इटावा, कानपुर देहात, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर (पडरौना), संतकबीर नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली व मुरादाबाद।

कर्ज उन्होंने दिया, जवाब हमसे मांग रहे हैं
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी को कर्ज पिछली सरकार के समय मिला था, लेकिन हैरत की बात है कि इनके भागने पर कर्ज देने वाले अब भाजपा से जवाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed