{"_id":"8b72c31d40610b6789663ea00a1c31c2","slug":"dogs-bites-the-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मासूमों को आवारा कुत्तों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मासूमों को आवारा कुत्तों ने बनाया निशाना
प्रवेंद्र/लखनऊ
Updated Sat, 19 Oct 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनाबाद के नजीराबाद की लाल मस्जिद के पास रहने वाले पांच बच्चों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को बृहस्पतिवार की रात आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन
इनमें कई एक बच्चे को तो काफी गहरा घाव हो गया है। इस घटना से लोगों में कुत्तों का डर बैठ गया है। शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम न पहुंचने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
लाल मस्जिद के पास रहने वाले बच्चे गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया। इनमें से एक कुत्ते ने पांच बच्चों को काट लिया।
विज्ञापन
इससे इनाया (2 वर्ष), मोहम्मद तैय्यब (9 वर्ष), अमान (12 वर्ष), अब्दुल्ला (7 वर्ष) व अली अहमद (9 वर्ष) घायल हो गए। इनमें अहमद के पैर में काफी गहरा घाव हो गया।
क्षेत्रीय निवासी आसिफ ने बताया अगर लोग मौके पर पहुंचकर कुत्तों को न भगाते तो कुत्ते बच्चों को पूरी तरह नोच डालते।
घटना के बाद लोगों ने नगर निगम के कैटल कैचिंग विभाग को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में आवारा कुत्तों का झुंड इसके पहले भी कई लोगों को काट चुका है।
कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मालूम हो कि हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले ही नगर निगम व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को आवारा कुत्तों के आतंक पर फटकार लगाई थी।
इसी के साथ कुत्तों को पकड़ने व लोगों को इससे निजात दिलाने के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...