{"_id":"69849b5e1dc05472d109de8e","slug":"dogs-attacked-woman-in-lucknow-biting-her-in-several-places-and-tearing-her-leg-panic-gripped-area-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कुत्तों ने दौड़ाकर महिला पर किया हमला, कई जगह काटा... पैर का मांस नोंचा; क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कुत्तों ने दौड़ाकर महिला पर किया हमला, कई जगह काटा... पैर का मांस नोंचा; क्षेत्र में दहशत
Thu, 05 Feb 2026 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:00 PM IST
सार
राजधानी में कुत्तों ने दौड़ाकर महिला पर हमला किया। कई जगह काटा, फिर पैर का मांस नोंच ले गए। बताया गया कि इन्हीं कुत्तों ने 10 जनवरी को एक बच्चे को भी काटा था। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आवारा कुत्ते। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में बुधवार दोपहर एक महिला पर कुत्तों ने दौड़ाकर हमला कर दिया। कई जगह पर उसको काटा और पैर का मांस तक नोंच लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।
विज्ञापन
वार्ड के पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड की शिवपुरी कॉलोनी में तीन लावारिस कुत्ते हिंसक हो गए हैं। आए दिन किसी ने किसी को काटते हैं। बुधवार को सोना देवी नामक महिला को गली में ही दौड़ाकर हमला कर दिया। भागते हुए महिला गिर गई और कुत्तों ने उसके पैर में कई जगह नोंच डाला। पहले भी ये कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं।
विज्ञापन
बीती 10 जनवरी को आकाश वर्मा नामक दस वर्ष के बच्चे को इन्हीं कुत्तों ने काटा था। नगर निगम में शिकायत की गई है कि इन हिंसक कुत्तों से लोगों को बचाया जाए। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने की घटना की जानकारी मिली है। टीम को इलाके में जाकर कुत्ते पकड़ने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन