{"_id":"63941472ba7c6306363bea4e","slug":"dogs-attacked-on-a-woman-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपार्टमेंट के बाहर टहल रही महिला पर कुत्तों का हमला, लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपार्टमेंट के बाहर टहल रही महिला पर कुत्तों का हमला, लहूलुहान किया
Sat, 10 Dec 2022 10:39 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:39 AM IST
सार
लखनऊ के जानकीपुरम में अपार्टमेंट के बाहर टहल रही एक महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते एक वर्ष से लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सृष्टि अपार्टमेंट में शुक्रवार को एक बार फिर आवारा कुत्तों ने एक महिला को लहूलुहान कर दिया। परिसर में टहल रहीं जी ब्लॉक 304 निवासी रेहाना को 6-7 कुत्तों के झुंड ने घेर कर पैर में काट लिया।
विज्ञापन
महिला के चिल्लाने पर प्रो. अरुण प्रकाश और पंकज जैन ने उन्हें बचाया। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचा गया।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि एक वर्ष से परिसर के लोग इन खतरनाक आवारा कुत्तों का शिकार हो रहें हैं। शिकायत करने पर नगर निगम की टीम आकर नसबंदी कराने को ले जाती है और पुन: यहीं छोड़ जाती है।
विज्ञापन