फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dogs attacked on a man and killedhim in ambedkarnagar.

कुत्तों ने युवक पर हमलाकर नोंच-नोंच कर मार डाला, खौफनाक दृश्य देखकर सन्न रह गए लोग

Wed, 20 Sep 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Sep 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
dogs attacked on a man and killedhim in ambedkarnagar.
demo pic

अंबेडकरनगर में घर से नित्यक्रिया के लिए निकले एक युवक को कुत्तों ने बुधवार भोर में मालीपुर बाजार के निकट नोंच-नोंचकर मार डाला। इससे पहले इसी क्षेत्र में कुत्तों ने यूपी-100 सेवा के एक सिपाही को दौड़ाकर जमीन पर गिरा दिया और उस पर टूट पड़े थे। पुलिस जीप पर मौजूद अन्य सिपाहियों ने दौड़कर किसी तरह साथी सिपाही की जान बचाई।

विज्ञापन


घटना के बाद सिपाही व युवक को नगपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिपाही को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से मालीपुर बाजार व आसपास क्षेत्र के लोगों में खौफ का माहौल है।
विज्ञापन


मालीपुर चौराहा निकट निवासी मोनू सोनी (20) पुत्र चंद्रदेव बुधवार भोर साढ़े चार बजे करीब नित्यक्रिया के लिए घर से निकला। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर रोड की तरफ घर से बमुश्किल 300 मीटर दूर आगे बढ़ा था कि इसी बीच वहां मौजूद 8-10 कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने के लिए मोनू भागा, लेकिन आक्रामक हुए कुत्तों ने पीछा छोड़ने की बजाए उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसके अंगों को नोचना शुरू कर दिया। गला, चेहरा, हाथ, सीना व पैर को एक साथ निशाना बना डाला। युवक ने जान बचाने के लिए गुहार मचाई, तो आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

खौफनाक दृश्य देखकर सन्न रह गए लोग

dogs attacked on a man and killedhim in ambedkarnagar.
प्रतीकात्मक फोटो

वहां खौफनाक दृश्य देख लोग सन्न रह गए। कुत्ते युवक को नोच रहे थे। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार कुत्तों को मारकर भगाया, लेकिन तब तक युवक बेसुध हो चुका था। आननफानन में उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सौंप दिया। एसओ मालीपुर मनबोध तिवारी ने बताया कि परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। इस पर पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया गया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed