{"_id":"5c8b4f52bdec221473373b30","slug":"dogs-attacked-a-boy-died-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों का आतंकः खेत की मेड़ पर बैठे मासूम पर कुत्तों का हमला, नोच कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों का आतंकः खेत की मेड़ पर बैठे मासूम पर कुत्तों का हमला, नोच कर मार डाला
Fri, 15 Mar 2019 12:38 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
प्रियांशु
- फोटो : amar ujala
सीतापुर के महमूदाबाद इलाके में गुरुवार को एक बार फिर आदमखोर कुत्तों के कहर बरपाने की घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के बेहटी इलाके में खेत की मेड़ पर बैठे पांच साल के मासूम को कुत्तों ने नोच कर मार डाला। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं।
महमूदाबाद के बेहटी निवासी रामनाथ अपने पांच वर्षीय बेटे प्रियांशु को साथ लेकर गुरुवार को खेत गये थे। बेटे को खेत की मेड़ पर बैठाकर रामनाथ मेंथा लगाने लगे। कुछ देर बाद रामनाथ पानी लेने के लिये खेत से थोड़ी देर के लिये दूर चले गये। इसी बीच करीब छह कुत्तों के झुंड ने खेत की मेड़ पर बैठे प्रियांशु पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चा चीखने लगा।
जब तक लोग शोर सुनकर बच्चे को बचाने दौड़े तब तक कुत्ते बच्चे को बुरी तरह नोच चुके थे। स्थानीय लोग बच्चे को बचाने के लिए कुछ कर पाते, इससे पहले ही मासूम की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्तों ने मासूम के शरीर को बुरी तरह से नोच डाला था। जिससे उसका शरीर काफी क्षतविक्षत हो गया था।

Trending Videos
कुत्ता काटने की घटनाएं रोकने को सक्रिय रहें टीमें
इधर इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत हैं, उन्हें अब अपने बच्चों को लेकर चिंता सताने लगी है। उधर घटना के बाद एसडीएम अमित भट्ट ने मृतक बच्चे के घर पहुंच परिवार वालों को ढांढस बंधाया। मालूम हो कि गत साल कुत्तों के हमले में जिले में 14 लोगों की जान चली गई थी।
डीएम अखिलेश तिवारी ने गत वर्ष कुत्ता काटने की घटनाओं के मद्देनजर सभी एसडीएम, सीओ, ईओ, पशुपालन व वन विभाग के अफसरों को निर्देशित किया है कि ऐसी घटनाएं रोकने को पूर्व में गठित टीमों को सक्रिय किया जाए। ग्राम व मोहल्ला सुरक्षा समितियों को भी सक्रिय किया जाए।