फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Documents sought for beautification of pucca pond

Lucknow News: पक्का तालाब के सौंदर्यीकरण के दस्तावेज तलब

Sun, 21 Jan 2024 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Documents sought for beautification of pucca pond
सांडा (सीतापुर)। सीडीओ ने सकरन ब्लॉक की महाराजनगर ग्राम पंचायत में पर्यटन विभाग की ओर से पक्का तालाब के कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें कार्य से संबंधित सूचना बोर्ड लगा नहीं मिला। इससे यह नहीं मालूम हो सका कि कार्य पर कितनी धनराशि खर्च की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने नाराजगी जताई। संंबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। जिससे जांच का काम पूरा किया जा सके। इसके बाद ब्लॉक का निरीक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सौंदर्यीकरण कार्य में धनराशि दुरुपयोग किए जाने की खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने ब्लॉक की ग्राम पंचायत महाराजनगर के पक्का तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां के मजरा गजनीपुर में बने खड़ंजा, गोशाला का भी निरीक्षण किया। तालाब में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। इसकी साफ सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण की जांच करते हुए नाराजगी जाहिर की। सौंदर्यीकरण के नाम पर खर्च हुए बजट और कार्यदायी संस्था का नाम आदि विवरण संबंधी सूचना बोर्ड नहीं लगा मिला। इसके लिए केवल फाउंडेशन बनाया गया। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को कार्य से संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संबंधित पक्षों को भी तलब किया है। इसके बाद ब्लॉक पहुंच कर मनरेगा सेल व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया।

ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डीसी मनरेगा जितेंद्र कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed