फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Documents found of IAS officer's black eranings, report sent to the government

Vigilance Raid:आईएएस डॉ. राम विलास यादव के यहां मिले करोड़ों की संपत्ति के अवैध दस्तावेज, शासन को भेजी रिपोर्ट

Mon, 13 Jun 2022 11:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2022 11:51 AM IST
सार

एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि छापा मारी की कार्रवाई पूरी हो गई है। कई संपत्तियों का ब्योरा मिला है। दस्तावेज खंगाले गए हैं। उनके घर से किसी चीज को जब्त नहीं किया गया है। आगे की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि जांच में तथ्य सामने आने पर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Documents found of IAS officer's  black eranings, report sent to the government
आईएएस रामविलास का लखनऊ स्थित आवास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में तैनात आईएएस अधिकारी डॉ. राम विलास यादव के लखनऊ स्थित आवास व स्कूल पर विजिलेंस ने छापा डाला था। इस मामले में विजिलेंस टीम को करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। वहीं, आईएएस अधिकारी सहित पूरे परिवार के नाम से खुले बैंक खातों की भी डिटेल खंगाली जा रही है। बैंक बंद होने के कारण सोमवार को ही पूरी डिटेल मिल पाएगी। पहले दिन की कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर विजिलेंस टीम ने शासन को भेज दी है। टीम अभी लखनऊ में ही डेरा डाले है। रविवार को टीम ने इस मामले के वादी को भी बुलाकर पूछताछ की और पूरे दिन रिपोर्ट तैयार करने में जुटी रही।

विज्ञापन


उत्तराखंड में तैनात आईएएस अधिकारी व लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के पूर्व सचिव डॉ. राम विलास यादव पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज है। उत्तराखंड की विजिलेंस टीम ने शनिवार की सुबह ही डॉ. राम विलास यादव के पुरनिया स्थित आवास व कुर्सी रोड स्थित जनता कॉलेज में छापा मारा था। दोनों स्थानों पर करीब सात घंटे कार्रवाई चली। विजिलेंस टीम के एक अधिकारी के मुताबिक, कई संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। लैपटॉप में कई चीजें मिली, जिनके बारे में परिवार के सदस्यों ने पूरी जानकारी नहीं दी। इन सबकी पड़ताल कराई जायेगी।
विज्ञापन


एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि छापा मारी की कार्रवाई पूरी हो गई है। कई संपत्तियों का ब्योरा मिला है। दस्तावेज खंगाले गए हैं। उनके घर से किसी चीज को जब्त नहीं किया गया है। आगे की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि जांच में तथ्य सामने आने पर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। पुरनिया स्थित बंगले के सामने ही राम विलास यादव की पार्किंग थी। इसमें चार गाड़ियां खड़ी मिली थीं। इनमें एक गाड़ी पर उत्तर प्रदेश शासन भी लिखा था। इन गाड़ियों का ब्योरा भी लिया गया। एक अधिकारी के मुताबिक, दो गाड़ियां उन्होंने अपने रिश्तेदारों की बतायी हैं। इन रिश्तेदारों से भी इस बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय से पांच गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
आईएएस डॉ. रामविलास यादव पर आय से 547 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत उत्तराखंड शासन से की गई थी। इसकी जांच के बाद विजिलेंस ने 19 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया था। डॉ. रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वह 2019 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश दिए थे। आईएएस अधिकारी के खिलाफ गुडंबा के गायत्रीपुरम निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत कुमार मिश्रा ने उत्तराखंड शासन से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि एलडीए के सचिव व मंडी परिषद के अपर निदेशक के पद पर तैनाती के दौरान करोड़ों रुपये अवैध तरीके से जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed