फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors will be strike on December 11.

लखनऊः आज हड़ताल पर रहेंगे निजी अस्पतालों के डॉक्टर, चलती रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Fri, 11 Dec 2020 12:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be strike on December 11.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आयुर्वेद डॉक्टरों को केंद्र सरकार के सर्जरी अधिकार देने के मामले में IMA में नाराजगी। डॉ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 11 दिसंबर को हड़ताल के चलते रिवर बैंक स्थित आईएमए भवन पर प्रदर्शन करते डॉक्टर। 

विज्ञापन


आयुर्वेद छात्रों को सर्जरी करने की अनुमति मिलने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल है। इस दौरान ओपीडी व दूसरी सामान्य सेवाएं बाधित रहेंगी सिर्फ इमरजेंसी व कोविड सेवाएं चलेंगी मगर रुटीन ऑपरेशन टल सकते हैं। यह हड़ताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर होगी। आईएमए आयुर्वेद डॉक्टरों को ब्रिज कोर्स कराकर ऑपरेशन की अनुमति देने का विरोध कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में करीब 1500 निजी डॉक्टर हैं जो आईएमए से संबद्ध हैं। यह सभी डॉक्टर अलग-अलग निजी अस्पतालों, क्लीनिक, पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये डॉक्टर रोजाना करीब पचास हजार मरीजों को चिकित्सीय सेवाएं देते हैं। हड़ताल के चलते मरीजों को इनकी चिकित्सा सेवाएं नहीं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि इस हड़ताल के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चलेंगी। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि इस दौरान कोविड के इलाज व जांच में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी हालांकि, सामान्य मरीजों की भर्ती और ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed