फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors will be sent to the centers from next week

Lucknow News: अगले हफ्ते से केंद्रों पर भेजे जाएंगे डॉक्टर

Sun, 03 Nov 2024 04:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be sent to the centers from next week
लखनऊ। इमरजेंसी मेडिकल अफसर व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में खाली पड़े पदों को भरने के लिए सीएमओ आफिस में हुए वॉक इन इंटरव्यू का रिजल्ट जारी हो गया। चयनित डॉक्टरों को अगले हफ्ते से तैनाती दी जाएगी। अफसरों का कहना है अब कोई भी केंद्र खाली नहीं रहेगा।
विज्ञापन


सीएमओ आफिस में 14 अक्तूबर को वॉक इन इंटरव्यू हुआ था। 26 पदों के लिए डॉक्टरों का चयन होना था। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी मेडिकल अफसर के 16 पद हैं। इनके लिए एक लाख रुपये वेतन तय किया गया है। वहीं मेडिकल अफसर के तीन पदों के लिए करीब 80 हजार रुपये वेतन व बीस हजार रुपये इंसेटिव तय है।
विज्ञापन


ये डॉक्टर सिविल, बलरामपुर, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई, बीआरडी महानगर, झलकारीबाई, डफरिन व रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल में भेजे जाएंगे। 26 पदों के सापेक्ष 111 डॉक्टर इंटरव्यू में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने चयन प्रक्रिया पूरी करके 31 अक्तूबर को रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित डॉक्टरों को तैनाती स्थल पर भेजने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अगले हफ्ते से चयनित डॉक्टरों को केंद्रों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed