फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors transplanted child's fingers

Lucknow News: पीजीआई में बच्चे की कटी उंगलियां जोड़ीं

Thu, 01 Jun 2023 06:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
doctors transplanted child's fingers
नोट फोटो है ---
विज्ञापन

- चारा मशीन में फंसकर गई थीं दो उंगलियां, सात घंटे चली जटिल सर्जरी
लखनऊ। पीजीआई के डॉक्टरों ने बच्चे के हाथ की कटकर अलग हुई उंगलियों को सर्जरी कर दोबारा जोड़ दिया। यह सर्जरी करने में डॉक्टरों को करीब सात घंटे लग गए। डॉक्टरों का कहना है कि माइक्रोवास्कुलर सर्जरी विधि से दोनों उंगलियों का ऑपरेशन हुआ। सर्जरी के बाद बच्चे की दोनों उंगलियों में खून का संचार बराबर हो रहा है।
सुल्तानपुर के मुरजाम नगर निवासी श्लोक यादव (9 ) बुधवार को चारा काटने वाली मशीन की ब्लेड के साथ खेल रहा था। तभी मशीन का चक्का घूम गया। इससे श्लोक के दाहिने हाथ की अंगूठे के बगल की दोनों उंगली का नाखून वाला पूरा हिस्सा कटकर अलग हो गया। परिजन पहले कटी हुई उंगली लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया। परिजन कटी हुई उंगली सुरक्षित रखकर पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर आए। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव अग्रवाल ने सर्जरी का फैसला लिया। डॉक्टरों ने पहले कटी उंगली के के-वॉयर को जोड़ा, उसके बाद धमनी, वेन और नर्व को जोड़ा गया। आखिर में त्वचा को जोड़ा। इस ऑपरेशन में सात घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

जटिल होती है यह सर्जरी

डाॅ. राजीव अग्रवाल ने बताया उंगली प्रत्यारोपण में अत्यंत सूक्ष्म एवं पतली धमनियों को माइक्रोवास्कुलर तकनीक से जोड़ा जाता है। यह सर्जरी जटिल होती है। इन धमनियों काे जोड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। प्रत्यारोपण एक जटिल प्रक्रिया है। इसमें 8-12 घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कटे अंगों को ऐसे रखें सुरक्षित
कटे हुए अंग को साफ पॉलिथीन में रखना चाहिए। इसे बर्फ रखी एक अन्य पॉलिथीन में रखना चाहिए। ताकि कटा हुआ अंग ठंडा रहे। इसके बाद जितनी जल्दी हो सके अस्पताल पहुंचें। जहां पर इसका इलाज संभव है।

ये थे ऑपरेशन टीम में
डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. भारती, डॉ. निखिलेश, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. सुमित के अलावा डॉ. भूपेश, डॉ. गौतम, डॉ. दिव्या व डॉ. नुपूर और नर्स प्रतिभा व अमृता टीम में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed