फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors to be interrogated in Sara Singh murder case.

सारा हत्याकांड : डॉक्टरों के दर्ज होंगे बयान

Tue, 27 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors to be interrogated in Sara Singh murder case.

हाई प्रोफाइल सारा हत्या कांड मामले में सीबीआई ने अपनी जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। सीबीआई एक तरफ पुलिस की तफ्तीश के दस्तावेजों का अध्ययन कर रही है और दूसरी तरफ सारा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की तैयारी में है।

विज्ञापन


सीबीआई पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल का न सिर्फ बयान दर्ज करेगी बल्कि उनसे मौत के कारण के बारे में जानकारी हासिल करेगी।

जांच कर रही टीम के सदस्यों का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई है तो उसका भी परीक्षण किया जाएगा। यह परीक्षण सीबीआई के फोरेंसिक विशेषज्ञ करेंगे।

विज्ञापन

घटनास्‍थल पर जाकर कारणों को समझेंगे

Doctors to be interrogated in Sara Singh murder case.

सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि यह फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर जाकर घटना के कारण को समझने की कोशिश करेंगे। उस कार का भी परीक्षण किया जाएगा जिसमें बैठी सारा की मौत हुई थी। साथ ही अगर कार की पूर्व में पुलिस के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई है तो उनकी रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा।

सारा के परिवार के सदस्यों ने पूर्व में आरोप लगाया था कि अमनमणि ने सारा के मोबाइल कहीं गायब कर दिए। सीबीआई इन मोबाइल की भी जांच करेगी। इसके साथ ही उन पुलिसकर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा जिन्होंने घटनास्थल पर शव का पंचनामा किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए थे।

सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि जांच में सबसे पहले यह जानने की कोशश हो रही है कि सारा की मौत कैसे हुई। मौत का कारण जानने के बाद सीबीआई यह पता करेगी कि अगर हत्या हुई है तो इसका वास्तविकता कारण क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed