गजब! 21 साल की लड़की, 12 किलो का ट्यूमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर अस्पताल में भर्ती 21 साल की एक युवती के पेट की सर्जरी कर 11.5 किलो का ट्यूमर निकला है। कम उम्र में इतना बड़ा ट्यूमर होने से डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं। सामान्य तौर पर इतने बड़े ट्यूमर अधेड़ महिलाओं को डायग्नोस होते हैं।
बीते कई माह से उसके पेट में सूजन थी, जो लगातार बढ़ती जा रही थी। पिछले महीने से अचानक पेट में दर्द भी शुरू हो गया।
बलरामपुर अस्पताल में जांच कराई तो ट्यूमर की पुष्टि हुई। सर्जरी के बाद युवती स्वस्थ है। बलरामपुर अस्पताल के सर्जन डॉ. एसआर समद्दर ने बताया कि हैदरगढ़ बाराबंकी निवासी रजिया बानो (21) को लेकर उसके परिवारीजन 21 नवंबर को आए थे।
पेट में दर्द और सूजन की शिकायत बताने पर रजिया का अल्ट्रासाउंड कराया गया। जांच में पता चला कि उसके पेट में बड़ा सा ट्यूमर है।
तेजी से बढ़ रही थी पेट में सूजन
अविवाहित होने के कारण पेट में सूजन और दिक्कत पैदा कर रहा था। जब पेट में दर्द भी शुरू हो गया तो परिवारीजनों ने उसे हैदरगढ़ में ही किसी डॉक्टर को दिखाया।
लेकिन वहां से इलाज में कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिवारीजन उसे लेकर 21 नवंबर को बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ. एसआर समद्दर की ओपीडी थी।
सवा घंटे तक चला ऑपरेशन
रजिया के परिवारीजनों ने उसकी दिक्कत डॉ. सद्दर को बताई। उन्होंने रजिया की अल्ट्रासाउंड जांच कराई तो पता चला कि उसे ओवेरियन ट्यूमर है और उसी की वजह से उसके पेट में सूजन व दर्द है।
इसकी जानकारी परिवारीजनों को देते हुए डॉ. समद्दर ने सर्जरी की सलाह दी। उनकी अनुमति के बाद बुधवार को रजिया का ऑपरेशन कर दिया गया।
सवा घंटे चला ऑपरेशन डॉ. समद्दर ने बताया कि लगभग सवा घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद ट्यूमर को निकाल दिया गया। साथ में रजिया की दाहिनी ओवरी भी निकाली गई है। उन्होंने बताया कि ट्यूमर निकालने के बाद से रजिया तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रही है।
एक ओवरी निकालने के बावजूद वो मां बन सकेगी। डॉ. समद्दर ने बताया कि सर्जरी में उनकी मदद एनेस्थेटिस्ट डॉ. एमपी सिंह व डॉ. उत्तम कुमार ने की।