फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors saved the patient's life by removing the knife embedded in the chest.

Lucknow News: छाती में धंसे चाकू को निकालकर डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान

Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Doctors saved the patient's life by removing the knife embedded in the chest.
ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम और सीने में धंसा चाकू।
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने मरीज की छाती में धंसा चाकू निकालकर उसकी जान बचाई है। चाकू से शरीर की सबसे बड़ी नस सुपीरियर वेना कावा क्षतिग्रस्त हो गई थी। डॉक्टरों ने करीब तीन घंटे की जटिल सर्जरी के बाद रक्तवाहिनी की सफलतापूर्वक मरम्मत की।
विज्ञापन

कुशीनगर निवासी 57 वर्षीय मरीज पर 23 जुलाई को जानलेवा हमला हुआ था। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें कुशीनगर से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सीटी स्कैन से पता चला कि चाकू फेफड़ों तक धंसा हुआ था और महाधमनी एओर्टा और शरीर की सबसे बड़ी नस सुपीरियर वेना कावा के बेहद करीब पहुंच गया था।
विज्ञापन

ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉ. समीर मिश्र ने बताया कि चाकू का हिलना जानलेवा रक्तस्राव का कारण बन सकता था। इसलिए डॉक्टरों ने चाकू को सर्जरी तक उसी स्थिति में रखा। पहले प्रमुख रक्तवाहिनियों पर नियंत्रण पाया और क्षतिग्रस्त नसों की मरम्मत की। इसके बाद सावधानीपूर्वक चाकू निकाला गया। चाकू निकालते ही हुए तेज रक्तस्राव को तत्काल नियंत्रित कर रक्तवाहिनी ठीक की गई। मरीज को इस दौरान छह यूनिट रक्त चढ़ाना पड़ा। ट्रॉमा सर्जनों के तीन दशक से अधिक के सामूहिक अनुभव में यह अपनी तरह का पहला सफल मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्लभ और जानलेवा चोट
डॉ. समीर मिश्र ने बताया कि सुपीरियर वेना कावा की गहरी चोट अत्यंत दुर्लभ होती है। यह ट्रॉमा सर्जरी में सबसे घातक वक्षीय रक्तवाहिनी चोटों में गिनी जाती है। अधिकांश मरीज अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। बड़े ट्रॉमा केंद्रों में भी ऐसी चोटें कम देखने को मिलती हैं। इनमें मृत्यु-दर 30 से 70 फीसदी तक बताई गई है।

ऑपरेशन करने वाली टीम
ऑपरेशन टीम में डॉ. समीर मिश्र, डॉ. वैभव जायसवाल, डॉ. यादवेंद्र, डॉ. नरेंद्र, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी से डॉ. भूपेंद्र और एनेस्थीसिया, आईसीयू, ब्लड बैंक और नर्सिंग टीम।

ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम और सीने में धंसा चाकू।

ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम और सीने में धंसा चाकू।

ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम और सीने में धंसा चाकू।

ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम और सीने में धंसा चाकू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed