फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors recruited in health dept.

स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की बंपर तैनाती!

Wed, 08 Oct 2014 10:26 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Oct 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
doctors recruited in health dept.

प्रदेश सरकार ने 451 नये चिकित्साधिकारियों को तैनाती दे दी है। इससे पहले 1181 डॉक्टरों को तैनाती दी गई थी।

विज्ञापन


प्रतीक्षा सूची में डाले गए 20 चिकित्सकों को भी तैनाती दे दी गई है। इन्हें सात नवंबर तक अपने तैनाती स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2001 डॉक्टरों का चयन कर स्वास्थ्य विभाग को सूची सौंपी थी। विभाग ने 18 सितंबर को 1181 डॉक्टरों को तैनाती दी थी।

इन विभागों में मिली तैनाती

doctors recruited in health dept.

मंगलवार को 451 और डॉक्टरों को तैनाती दे दी गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की विशेष सचिव डॉ. सारिका मोहन ने बताया कि नवनियुक्त डॉक्टरों में से अधिकतर को जिला चिकित्सालय/जिला महिला चिकित्सालय व फर्स्ट रेफरल यूनिट में तैनाती दी गई है।

उन्होंने बताया कि एलोपैथिक चिकित्साधिकारी श्रेणी-1 ‘समूह ख’ के 2868 पद के लिए आयोग को वर्ष 2012 में अधियाचन भेजा गया था।

आयोग ने श्रेष्ठता क्रम के अनुसार 2001 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया है। 18 सितंबर की सूची में 20 डॉक्टर ऐसे थे जिन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया था। अब उन्हें भी तैनाती दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed