फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors, nurses and other staffs of ram sagar mishra hospital are Performing their responsibilities Well

मिसाल: कोई मासूम को छोड़ कोरोना संक्रमितों की सेवा में तो कोई परिवार से दूर रहकर निभा रहा फर्ज

Thu, 30 Apr 2020 06:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Apr 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
doctors, nurses and other staffs of ram sagar mishra hospital are Performing their responsibilities Well
रिचा। - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण के दौर में जब हर तरफ से दुखदायी खबरें आ रही हैं तो ऐसे में कुछ वाकये मानवीयता और भविष्य के प्रति नई उम्मीदें भी जगा रहे हैं। कुछ लोगों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा की नई परिभाषा गढ़ी है। समाज में कोरोना योद्धा किस तरह के अपने फर्ज के आगे परिवार को भी भूल बैठे हैं, ऐसे ही कुछ किस्से यहां हम आपको बता रहे हैं। 

विज्ञापन


नर्स रिचा ने दी नई मिसाल  
बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पिछले 28 दिनों से अपने परिवार से दूर रहकर कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इनकी ड्यूटी एक अप्रैल को लगी थी, तब से ये लोग यहीं हैं। स्टाफ नर्स रिचा के पति विवेक शुक्ला बलरामपुर अस्पताल में काम करते थे। इसी साल फरवरी में उनकी मौत हो गई। रिचा का 4 साल का एक पुत्र आदी है।
विज्ञापन


उनका मायका गौरीगंज अमेठी और ससुराल सुल्तानपुर में है। अपने बेटे को मायके में छोड़ कर वह पिछले 28 दिनों से लगातार रामसागर मिश्रा अस्पताल में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

doctors, nurses and other staffs of ram sagar mishra hospital are Performing their responsibilities Well
डॉ. गिरीश चंद्र और डॉ. सुमित कुमार। - फोटो : amar ujala

रामसागर मिश्रा अस्पताल में 25 सदस्यीय स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के लीडर और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. गिरीश चंद्र पांडे पिछले 28 दिनों से अपनी पत्नी अंशु पांडे और 13 साल की पुत्री अनन्या से दूर रहकर मरीजों की सेवा में लगे हैं।

इसी प्रकार अस्पताल के नोडल ऑफिसर डॉ. सुमित कुमार महाराज अपनी पत्नी मृदुला शर्मा और पुत्री शुभी और शांभवी से पिछले 28 दिनों से दूर हैं। इन दोनों डॉक्टरों की सेवा और मेहनत का ही परिणाम है कि अस्पताल से करोना वायरस से पीड़ित 29 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

इन दोनों डॉक्टरों स्टाफ  नर्स और सफाईकर्मियों की इस लगन की सराहना उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद कौशल किशोर, विधायक अविनाश त्रिवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि कर चुके हैं।

माता-पिता के अंतिम दर्शन  भी न कर सके, काम में जुटे

doctors, nurses and other staffs of ram sagar mishra hospital are Performing their responsibilities Well
दिलीप कुमार व मुन्ना अरोड़ा। - फोटो : amar ujala

राम सागर मिश्रा अस्पताल में सफाईकर्मी के पद पर काम करने वाले दिलीप कुमार जसवंतनगर बिसवा सीतापुर के पिता लाल दास की 15 अप्रैल को मौत हो गई, इसके बावजूद दिलीप कुमार लगातार अस्पताल में कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों की सेवा में लगे हैं।

इसी अस्पताल में मुन्ना अरोड़ा निवासी बिसवा सीतापुर सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। मुन्ना की माता सुनीता कुमारी की कुछ दिनों पहले मौत हो गई है, इसके बावजूद मुन्ना लगातार 28 दिनों से घर-परिवार से दूर रहकर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की सेवा में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed