फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors embroiled in private practice issue appear; committee asks 25 questions.

Lucknow News: निजी प्रैक्टिस में फंसे डॉक्टर हुए पेश, कमेटी ने पूछे 25 सवाल

Wed, 01 Jul 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Doctors embroiled in private practice issue appear; committee asks 25 questions.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू फिजियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर पर लगे निजी प्रैक्टिस के आरोपों की जांच तेज हाे गई है। उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल और जन भवन प्रशासन की सख्ती के बाद मामले में गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने मंगलवार को पहली बैठक की और आरोपी प्रोफेसर को पक्ष रखने के लिए बुलाया। करीब 45 मिनट तक चली बैठक में कमेटी ने प्रोफेसर से 25 से अधिक सवाल किए।
विज्ञापन

सवालों के दौरान कई बार प्रोफेसर असहज नजर आए। इस दौरान शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्य भी उनके सामने रखे गए। इनमें फोटोग्राफ, मरीज के परचे, जांच समेत अन्य दस्तावेज शामिल थे। कमेटी के सदस्यों ने जब इन साक्ष्यों के बारे में प्रोफेसर से जवाब मांगा तो उन्होंने इन्हें स्वीकार करने से मना कर दिया। इसके बाद कमेटी ने उनका लिखित बयान दर्ज कर लिया। अब जांच की अगली कड़ी में शिकायतकर्ता का पक्ष सुना जाएगा। कमेटी ने शिकायतकर्ता को पत्र भेजकर बयान दर्ज कराने और आरोपों से जुड़े अतिरिक्त साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed